आस्था

Maha Shivratri 2024: इस बार लगातार 36 घंटे तक खुला रहेगा काशी का विश्वानाथ मंदिर, मगर नहीं मिलेगी ये VIP सुविधा

Maha Shivratri 2024 Banaras Kashi Vishwanath Temple: महा शिवारात्रि इस साल 8 मार्च को मनाई जाएगी. देश की सांस्कृत राजधानी बनारस की महा शिवरात्रि बेहद खास रहने वाली है. खास इसलिए क्योंकि, बनारस का विश्वनाथ मंदिर, मंगल आरती के बाद 36 घंटे तक खुला रहेगा. मंदिर न्याय समिति के अधिकारियों के मुताबिक, इस बार बाबा नगरी में 10 लाख से भी अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे. मंदिर के गर्भगृह को दर्शन के लिए खुला रखने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा मंदिर प्रबंधन ने भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने का भी पूरा इंतजाम कर लिया है.

श्रद्धालु इतने बजे तक कर सकेंगे झरोखा दर्शन

विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए चार लाइनों की व्यवस्था रहेगी. श्रद्धालु, 9 मार्च को सुबह 11 तक झरोखा दर्शन कर सकते हैं. भक्त, इस दौरान शिवलिंग को छू कर दर्शन नहीं कर सकते हैं. वहीं, इस साल महा शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी टिकट की सुविधा नहीं रहेगी. इसके अलावा आम श्रद्धालुओं को किसी वीआईपी दर्शन की वजह से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

बीते साल 6.88 श्रद्धालुओं ने किए थे दर्शन

काशी विश्वनाथ मंदिर का नवीनीकरण की उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 2021 में किया था. जिसके बाद से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर में हर साल महा शिवरात्रि, नववर्ष और सावन में आस्था का सैलाब देखने को मिलता है. बीते साल यानी 2023 में महा शिवरात्रि के अवसर पर 6.88 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे. मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस बार महा शिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु अधिक संख्या में दर्शन के लिए पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि के दिन इन कार्यों को करने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ, जानिए क्या करें और क्या नहीं

यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि पर वर्षों बाद बन रहा है ये अद्भुत संयोग, रुद्राभिषेक के दौरान इन बातों का जरूर रखें ख्याल

Dipesh Thakur

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

5 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

6 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

6 hours ago