महा शिवरात्रि 2024 पूजा सामग्री.
Maha Shivratri 2024 Puja Samagri List: महा शिवरात्रि 8 मार्च, शुक्रवार को पड़ रही है. ज्योतिष शास्त्र के तमाम जानकारों के मुताबिक, इस साल महा शिवरात्रि के दिन चार अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं. इसलिए इस साल की महा शिवरात्रि बेहद खास मानी जा रही है. महा शिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव की खास पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की उपासना से हर मनोकामना पूरी होती है. भगवान शिव की पूजा में पूजन सामग्री का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं कि भगवान शिव की पूजा में किन-किन चीजों का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा.
महा शिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा के लिए पूजन सामग्री की व्यवस्था एक दिन पहले ही कर लेना चाहिए. महा शिवरात्रि पर शिवजी की पूजा में कुछ चीजें खासतौर पर इस्तेमाल की जाती हैं. भगवान शिव को चढ़ाने के लिए बेलपत्र, आक, धतूरा, भांग के पत्ते, गुलाल (लाल और पीले), चंदन, इत्र, रोली, मौली (कलावा), अक्षत (साबूत कच्चा चावल), धूप, दीप, मिश्री, साबित हल्दी, कमलगट्टा, फल (5 प्रकार के) सफेद मिठाई, नागकेसर इत्यादि.
महा शिवरात्रि का दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए खास माना गया है. ऐसे में इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाएं.
इसके बाद चांदी या पीतल के लोटे में जल और कच्चा दूध और मिश्री मिलाकर दाएं हाथ से शिवलिंग पर ओम् नमः शिवाय बोलते हुए चढ़ा दें.
शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद वहीं किसी आसन पर बैठकर ‘शिवाष्टक’ स्तोत्र का पाठ करें. कम से कम तीन बार ऐसा करें.
ऐसा करते हुए शिवजी की सामने मनोकामना कहने से वह जल्द ही पूजा हो जाता है. साथ ही महा शिवरात्रि के दिन ऐसा करने से भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं.
पूजन के बाद मंदिर से घर आते समय रास्ते में जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री, फल, वस्त्र इत्यादि दें.
महा शिवरात्रि के दिन शाम के समय एक सफेद और पीले फूलों के साथ शिवलिंग पर रुद्राक्ष की माला अर्पित करें.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शिवरात्रि के दिन खास उपाय करने से कुंडली के 9 ग्रह दोष भी दूर होते हैं. सूर्य और मंगल के कष्टों को दूर करने के लिए शिवजी को लाल रंग का अबीर अर्पित करें.
चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जुड़े दोषों से छुटकारा पाने के लिए भोलेनाथ को सफेद या गुलाबी रंग का अबीर चढ़ाएं.
गुरु ग्रह से जुड़े दोषों से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर नारंगी रंग का अबीर अर्पित करें. जबकि बुध ग्रह की अनुकूलता को पाने के लिए हरे रंग का अबीर चढ़ाएं.
राहु-केतु और शनि ग्रह के कष्टों से छुटकारा पाने के लिए शिवलिंग पर नीला या आसमनी रंग का अबीर चढ़ाएं.
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…