आस्था

महा शिवरात्रि से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, जमकर बरसेगी शिवजी की कृपा

Maha Shivratri 2024 Rashifal: महा शिवरात्रि 8 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी. इस दिन भक्त भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे. भगवान शिव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए इस दिन रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन जो भक्त अपनी कामना के साथ शिवजी की गंगाजल, जल और दूध अर्पित करता है, वह पूरी होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महा शिवरात्रि के दिन से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. हालांकि भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय भी करना अच्छा रहेगा.

मेष राशि

ज्योतिष में मेष राशि का स्वामी मंगल देव माने गए हैं. शास्त्रों में मंगल को भगवान शिव का अंश माना गया है. वैसे तो इस राशि पर मंगल देव और शिवजी की कृपा रहती है. लेकिन, महा शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे तो खास लाभ मिलेगा. साथ ही शिवजी की कृपा से मनोकामना पूरी होगी.

वृश्चिक राशि

इस राशि पर भी मंगल देव का आधिपत्य रहता है. मंगल की प्रिय इस राशि पर शिवजी भी अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं. महा शिवरात्रि पर शिवलिंग का विधि-विधान से अभिषेक करने पर खास कृपा प्राप्त होगी. इसके अलावा भगवान शिव की की कृपा से जीवन के तमाम संकट दूर होंगे. इतना ही नहीं, इस राशि के लोगों को शिव जी की कृपा के परिणामस्वरूप मनोकामना भी पूरी होगी.

मकर राशि

मकर राशि का स्वामी शनि देव को माना गया है. शनि देव भगवान शिव के परम भक्त माने गए हैं. यही वजह है कि मकर राशि वालों पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है. इस बार महा शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र समेत गाय का दूध चढ़ाने से जीवन के तमाम कष्ट दूर होंगे. साथ ही मनोकामना पूरी होगी.

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव इस राशि के स्वामी माने हैं. इसलिए इस राशि से जुड़े लोगों पर भी शिवजी की विशेष कृपा रहती है. कुंभ राशि के लोग अगर शिवजी की पूजा करते हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलता है. ऐसे में महा शिवरात्रि के दिन कुंभ राशि से संबंधित लोगों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए. साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार, दान करना चाहिए. ध्यान रखना है कि दान ऐसा लोगों के बीच करें जो जरुरतमंद हो.

यह भी पढ़ें: गजलक्ष्मी राजयोग इन राशियों के लिए वरदान! इस दिन से मिलेगा राजा जैसा सुख

यह भी पढ़ें: मनचाहा जीवनसाथी के लिए है दुर्लभ संयोग, महाशिवरात्रि पर कर लें कोई 1 उपाय; पूरी होगी कामना

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

18 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

33 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

36 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago