Article 370
Article 370 Banned: एक्ट्रेस यामी गौतम की एक्शन पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘Article 370’ हर जगह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फैन्स फिल्म को लेकर काफी तारीफ कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ गल्फ देशों में इसे बैन कर दिया गया है. फिल्म को बहरीन, कुवैत, इराक, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में बैन किया गया है.
आदित्य सुहास जंभाले के डायरेक्शन में बनी फिल्म राजनीतिक मुद्दों को गहराई से दिखाती है. ‘आर्टिकल 370’ में भारत सरकार के फैसले के मद्देनजर आने वाली चुनौतियों को दिखाया गया है. यह फिल्म कई मुद्दों को दिखाती है, जिससे लोग अब भी अनजान थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भाषण में फिल्म का उल्लेख भी किया गया है. इस मुद्दे के बारे में सही जानकारी देने की क्षमता रखते हुए मेकर्स की सराहना की जा रही है.
मालूम हो कि बॉलीवुड फिल्मों को गल्फ देशों में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है और यहां पर हिंदी सिनेमा के एक्टर्स का काफी अच्छा फैन बेस है. ‘आर्टिकल 370’ पर बैन लगाया जाना मेकर्स के साथ-साथ राजनेताओं को भी सोचने की वजह देता है. इससे पहले ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ पर UAE को छोड़कर सभी गल्फ देशों में बैन लगा दिया गया था. बात यामी गौतम स्टारर फिल्म की करें तो इसमें एक्ट्रेस ने जूनी हकसर नाम की इंटेलीजेंट ऑफिसर का किरदार निभाया है.
फिल्म की कहानी जम्मू कश्मीर को धारा 370 के तहत मिले विशेष राज्य के दर्जे को हटाए जाने की लड़ाई के बारे में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपनी जम्मू विजिट के दौरान एक बड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए इस फिल्म का जिक्र किया था. पीएम मोदी ने इस फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने सुना है कि इस हफ्ते आर्टिकल 370 पर फिल्म आ रही है. मुझे नहीं पता फिल्म कैसी है, पर मैंने सुना है. अच्छा है लोगों को सही जानकारी मिलने में काम आएगी.”
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो आदित्य जंभाले के निर्देशन में बनी ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज वाले दिन 5 करोड़ 9 लाख रुपये का बिजनेस किया था. दूसरे दिन इसने 7 करोड़ 4 लाख रुपये कमाए और तीसरे दिन कमाई का ग्राफ चढ़कर 9 करोड़ 6 लाख रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया. यानि कमाई लगातार बेहतर होती गई है. रेटिंग और रिव्यू की बात करें तो इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 8.8 रेटिंग मिली हुई है. क्रिटिक्स और सोशल मीडिया पर पब्लिक भी फिल्म की तारीफों के पुल बांधती नजर आई.
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…