आस्था

महाशिवरात्रि : त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचीं निमरत कौर, तो लारा दत्ता ने पशुपतिनाथ मंदिर में टेका मत्था

भगवान भोलेनाथ को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को देश-दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है. फिल्म जगत के तमाम सितारे शिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-पाठ की. अभिनेत्री निमरत कौर ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर पहुंचीं. वहीं, लारा दत्ता ने पशुपतिनाथ में बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद लि‍या.

अभिनेत्री निमरत कौर ने महाराष्ट्र के नासिक में स्थित त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया. अभिनेत्री ने मंदिर के अंदर पोज देते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की. निमरत ने कैप्शन में लिखा, “हर कण में शिव, शरीर और मन में शिव. हर हर महादेव.”

त्र्यंबकेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंग में से एक के रूप में जाना जाता है.

इस अवसर पर लारा दत्ता नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया है. अभिनेत्री ने आध्यात्मिक यात्रा की झलक दिखाते हुए आभार व्यक्त किया और उन लोगों को धन्यवाद दिया जिनकी वजह से उनका सफर आसान बना.

वीडियो शेयर करते हुए लारा ने लिखा, “मेरा यह सपना था कि मैं किसी शिवालय में महाशिवरात्रि मनाऊं और आज नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में मेरी यह इच्छा पूरी हुई. इस अवसर के लिए मैं आभारी हूं.“

वीडियो में अभिनेत्री मंदिर में ध्यान लगाती और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें लेती नजर आईं.

महाशिवरात्रि पर फिल्म जगत के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी. कैलाश खेर, शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर, करीना कपूर, वरुण धवन, विक्की कौशल, अमिताभ बच्चन, अनन्या पांडे, काजोल, अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, हेमा मालिनी, अनुपम खेर, मौनी रॉय समेत अन्य हस्तियों ने शुभकामनाएं दी.

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए अक्षय कुमार ने भगवान शिव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का आशीर्वाद हमें शक्ति, ज्ञान और आंतरिक शांति की ओर ले जाए. जय महाकाल.”

सुनील शेट्टी ने प्रार्थना करते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “शिव के सामने समर्पण करो बाकी सब तुम्हारे सामने समर्पित हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

9 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

10 minutes ago

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

31 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

33 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

60 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

1 hour ago