आस्था

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तीर्थ यात्रियों को और बेहतर सुविधा देने के लिए अग्रसर, जानें इस बार नया क्‍या होगा

विकास अबरोल, कटरा


श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर लगातार प्रयासरत है और यात्रा को सुगम बनाने के लिए नए फैसले ले रहा है. इसी कड़ी में अब दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है. पहले यह सुविधा केवल ऑफलाइन उपलब्ध थी, लेकिन अब ऑनलाइन माध्यम से इसे पहले ही बुक किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

इसके अलावा, माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेने वाले श्रद्धालु कई बार साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं. इस मुद्दे पर श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि बोर्ड इस पर गंभीरता से काम कर रहा है और कई मामलों में साइबर सेल में शिकायतें भी दर्ज करवाई गई हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी ठगी से बचने के लिए केवल माता वैष्णो देवी की आधिकारिक वेबसाइट से ही बुकिंग करें.

वहीं, श्राइन बोर्ड के गोंडोला प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं. यह प्रोजेक्ट यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए लाया गया था, लेकिन कुछ विवादों के कारण इसे रोक दिया गया है. सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि इस मसले पर श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित अन्य अधिकारी गंभीरता से विचार कर रहे हैं और जल्द ही समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी.

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर उठाए गए इन कदमों से माता वैष्णो देवी यात्रा को और अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़िए: प्रयागराज महाकुंभ में बढ़ते जा रहे विदेशी तीर्थयात्री, पर्यटन मंत्री बोले- 30 लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा

Bharat Express Desk

Recent Posts

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

25 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

2 hours ago