देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने “2020 दिल्ली” फिल्म की रिलीज रोकने की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली दंगों पर आधारित “फिल्म 2020 दिल्ली” की रिलीज और यूट्यूब पर इसके ट्रेलर पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. इसको लेकर दिल्ली दंगों के कथित आरोपी शरजील ईमाम सहित तीन लोगों ने दायर की है. पहली याचिका शरजील ईमाम, दूसरी याचिका पांच व्यक्तियों- दंगों के आरोपी तसलीम अहमद, अकील अहमद और सोनू के साथ-साथ दंगा पीड़ित साहिल परवेज और मोहम्मद अली खान ने दायर की है.वही तीसरी याचिका आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार उमंग ने दायर की है.

जस्टिस सचिन दत्ता ने किया आदेश पारित

जस्टिस सचिन दत्ता ने सभी पक्षों की जिरह के बाद कहा कि हम इसमें आदेश पारित करेंगे. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील महमूद प्राचा ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर सिनेमेटोग्राफी एक्ट की धारा 5 (बी) के साथ ही अदालत की अवमानना का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि फिल्म एक हिमखंड है और ट्रेलर एक छोटे पर्दे के सिरा है. जबकि प्रोडक्शन हाउस की ओर से पेश वकील ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नही है. इसे खारिज किया जाए. उन्होंने कहा कि फिल्म के.सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने अब तक कोई प्रमाणपत्र हासिल नही किया है.

इस फिल्म में दिल्ली दंगों की अनकही सच्चाई की कहानी देखने को मिलेगा. फिल्म में शाहीनबाग से शुरू हुए सीएए विरोध और दिल्ली में भड़के दंगों को दिखाया जाएगा. इस फिल्म की पूरी कहानी 24 फरवरी के इर्दगिर्द घूम रही है.जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली में थे वही दूसरी तरफ दिल्ली में दंगे हो रहे थे. इन दंगों में 53 लोगों की जान चली गई थी. इस फ़िल्म को उस कड़वी सच्चाई को दिखाया गया है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है. 2020 दिल्ली के माध्यम से फिल्म निर्माता देवेंद्र मालवीय ने कहा इतने भयावह दंगों और आगजनी को सिंगल शॉट आभास देना बहुत बड़ी चुनौती थी, यह फिल्म इस बात का प्रमाण है कि जब रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प साथ आते हैं, तो एक फिल्ममेकर अपना लक्ष्य हासिल कर ही लेता है.

पड़ोसी देशों में हिंदू अल्पसख्यकों को किया उजागर

इस फिल्म के जरिए पड़ोसी देशों में हिंदू अल्पसख्यकों की दुर्दशा को उजागर करता है. खासतौर पर इन देशों में हिंदू बेटियों के रेप, हत्या, धर्मांतरण के साथ ही बंधुआ गुलामी जैसे अत्याचारों से त्रस्त भारत आने की उम्मीद में मर रहे है. मिडास टच फिल्म प्रोडक्शन द्वारा विजुअल बर्डस स्टूडियों के सहयोग से निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन देवेंद्र मालवीय ने किया है. जबकि निर्माता नंदकिशोर मालवीय, आशु मालवीय और अमित मालवीय हैं. फिल्म की रचनात्मक निर्देशक विकास कल्पना द्विवेदी है और कार्यकारी निर्माता सैय्यद फराज है.

इसमें बृजेंद्र काला, चेतन शर्मा, आकाशदीप अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज, भूपेश सिंह और समर जय सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह फिल्म 2 फरवरी को रिलीज होने वाली है. इसको लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर फिल्म का प्रचार करके मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. साथ ही चुनाव आयोग से फिल्म के रिलीज करने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

15 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

19 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

32 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

36 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

1 hour ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago