आस्था

Makar Sankranti 2023: 14 या 15 जनवरी में किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2023 : खरमास के एक माह के अंतराल के बाद जब सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. इसे उत्तरायण, पोंगल और खिचड़ी आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है.

इस बार मकर संक्रांति के दिन को लेकर लोगों में संशय है. किसी के अनुसार यह 14 जनवरी को है तो कोई इसकी तारीख 15 जनवरी को बता रहा है. आइए जानते हैं मकर संक्रांति की सही तिथि और शुभ मुहूर्त क्या है.

इस दिन है मकर संक्रांति

हिंदू पंचांग और ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस साल 14 जनवरी शनिवार के दिन सूर्य देव रात में 8 बजकर 14 मिनट पर मकर राशि में अपना राशि परिवर्तन करेंगे. चूंकि सूर्य देव रात्रि में मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए इस दौरान स्नान, दान, और अन्य धार्मिक कार्य संपन्न नहीं हो सकेंगे.

इन्हीं कारणों को देखते हुए 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाना सही नहीं माना जा रहा है. जानकारों के अनुसार उदिया तिथि के चलते 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति का पर्व मनाना चाहिए.

मकर संक्रांति के दिन के शुभ मुहूर्त

ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति के दिन के शुभ मुहूर्त की चर्चा की जाए तो 15 जनवरी को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर इसी दिन शाम 05 बजकर 46 मिनट तक मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा. इस दौरान स्नान, दान और अन्य धार्मिक कार्यों को करना अत्यंत शुभ माना गया है.

जनवरी 2023 की 15 तारीख को रविवार होने के कारण इस दिन त्योहार का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि रविवार का दिन सूर्य देव का दिन माना जाता है.

15 जनवरी 2023 को दोपहर में 12 बजकर 9 मिनट से लेकर दोपहर में ही 12 बजकर 52 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा और दोपहर में 2 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर के ही 2 बजकर 58 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा.

मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान की परंपरा है. इसके अलावा इस दिन सूर्य देव की पूजा से विशेष लाभ मिलता है.

इसे भी पढ़ें: Sun Transit: सूर्य देव करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों के शुरु हो सकते हैं अच्छे दिन

शुरु हो जाएंगे मांगलिक कार्य

 खरमास के चलते पिछले एक महीने से शादी-विवाह, जनेऊ और मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लगी थी. मकर संक्रांति के बाद एक बार फिर से शुभ और मांगलिक कार्यों को किया जा सकेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

मां दुर्गा के स्वागत को तैयार वैषाली कालीबाड़ी, महाषष्ठी से विजयादशमी तक होंगे ये खास आयोजन

वैषाली कालीबाड़ी सांस्कृतिक संघ की ओर से शारदोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर…

3 minutes ago

डबरा में शराब दुकान के विरोध में चक्काजाम करने वाले 8 लोगों समेत एक अज्ञात पर मामला दर्ज, एसडीओपी ने दी जानकारी

डबरा के पिछोर तिराहे पर अवैध शराब बिक्री और दुकान के विरोध में चक्काजाम करने…

6 minutes ago

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…

7 minutes ago

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

32 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

39 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

41 minutes ago