खेल

Hardik Pandya: कोहली-रोहित से टूटी आस.. क्या हार्दिक बनेंगे फुल टाइम कप्तान?

Hardik Pandya: T20 वर्ल्ड कप 2022 की हार के बाद से टीम इंडिया पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. जिसके बाद अब भारत कई बड़े बदलाव से गुजरने के लिए तैयार है. ये नया साल भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है. इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और ICC क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. टीम के सीनियर प्लेयर अब वनडे और टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे, क्योंकि चयनकर्ताओं ने पिछले कुछ महीनों में धीरे-धीरे टी20 टीम के बारे में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. टीम इंडिया अब अपने टी-20 फ्यूचर कैप्टन की तलाश में है. इस रेस में सबसे बड़ा और पहला नाम है हार्दिक पंड्या का.

हो चुकी है बदलाव की शुरुआत

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ और अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप के बाद से दो टी20 अंतराष्ट्रीय श्रृंखलाओं से आराम करने का फैसला किया है, और कई रिपोर्टों से मिली जानकारी से पता चला है कि ये दोनों सीनियर प्लेयर धीरे-धीरे इस फॉर्मेट से बाहर कर दिए जाएंगे. वहीं केएल राहुल भी टी20 टीम से बाहर होने के कगार पर हैं. अब सवाल ये है कि क्या भारतीय टीम को यह निर्णय लेना चाहिए?

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Health Update: BCCI का बड़ा फैसला, एयरलिफ्ट किए गए पंत, सामने आई बड़ी अपडेट

क्या हार्दिक बनेंगे फुल टाइम कप्तान!

हार्दिक पंड्या सबसे छोटे प्रारूप में रोहित के बाद कप्तानी संभाल सकते हैं. आईपीएल में कप्तान के रूप में अपने पहले सीज़न में हार्दिक ने ये साबित कर दिया है की वो कप्तान के रूप में जिम्मेदारी उठा सकते हैं.

गंभीर ने इस मद्दे पर शेयर की अपनी बात

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कप्तानी फेरबदल पर एक दिलचस्प बात कही है, जिसमें कहा गया है कि हार्दिक को कप्तान बनाया जा सकता है क्योंकि टीम के पास कोई अन्य खिलाड़ी नहीं है. पंड्या के बाद सूर्यकुमार यादव भी एक अच्छा विकल्प हैं, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में उप-कप्तान बनाया गया है.

गंभीर ने कहा, ‘हमें इंतजार करना और देखना होगा. यदि वास्तव में चयनकर्ता रोहित शर्मा और विराट कोहली से आगे बढ़ गए हैं, तो शायद हां. जब रोहित वापस आएंगे, तो हार्दिक जैसे किसी व्यक्ति के लिए उन्हें कप्तान के रूप में बदलना मुश्किल होगा. क्योंकि उन्हें सिर्फ एक आईसीसी टूर्नामेंट के आधार पर आंकना सही पैरामीटर नहीं है. यदि चयनकर्ताओं ने पहले ही विराट, केएल राहुल और रोहित और उन सभी लोगों को सूचित कर दिया है. तब शायद हार्दिक ही बेस्ट ऑप्शन है. क्योंकि वह एकमात्र ऐसा व्यक्ति है जो वास्तव में उस प्लेइंग-11 में फिट बैठता है, और फिर आपको उनके डिप्टी के रूप में सूर्यकुमार मिले. इसलिए मुझे लगता है कि यही आगे का रास्ता होगा.’ गंभीर ने बाद में कहा कि हार्दिक इस भूमिका के हकदार हैं क्योंकि 5 महीने के लंबे ब्रेक के बाद क्रिकेट में वापसी के बाद से वह लगातार फॉर्म में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

5 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago