मंगल गोचर 2024.
Mangal Gochar 2024 Prediction: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को शुभ माना गया है. साहस ऊर्जा और पराक्रमा का कारक मंगल ग्रह जब कभी भी राशि परिवर्तन करता है तो उसका शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर होता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, मंगल ग्रह 15 मार्च 2024 को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. जो कि 23 अप्रैल तक इसी स्थिति में रहेगा. मंगल का शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी साबित होगा.
मंगल का यह राशि परिवर्तन मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहेगा. इस दौरान आमदनी के कई साधन मिलेंगे. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की सराहना होगी. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. शादीशुदा लोगों को खुशखबरी मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी.
मंगल ग्रह का यह गोचर कन्या राशि के लिए फायदेमंद है. इस दौरान आमदनी में इजाफा होगा. लेकिन, इस गोचर के दौरान किसी को भी उधार देने से बचें. कानूनी मामले में सफलता मिलेगी. दोस्तों और सगे-संबंधियों से शुभ समाचार मिलेगा.
धनु राशि के लिए मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश करना शुभ है. इस दौरान जबरदस्त सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. जरुरतमंद की सहयता के लिए आगे आएंगे. विदेश यात्रा का योग बनेगा जो कि लाभदायक रहेगा. इस दौरान वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
मंगल के राशि परिवर्तन के दौरान वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि से जुड़े लोगों को खास सतर्क रहना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि मंगल-गोचर के दौरान दुर्घटना, शारीरिक चोट इत्यादि की संभवना है. इसके अलावा धन के लेनदेन को लेकर भी खास सावधान रहना होगा, अन्यथा भारी आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है.
ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं. रिंग फिंगर यानी अनमिका उंगली में मूंग रत्न धारण करने से कुंडली में मंगल की स्थित अच्छी होती है. इसके अलावा मंगल के बीज मंत्र- “ओम् धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम्, कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम्” इसका जाप करने से भी मंगल ग्रह अनुकूल होता है. हालांकि, मंत्र जाप करने से पहले किसी जानकार से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: आज से शुरू होने वाले हैं इन राशियों के अच्छे दिन! सूर्य का राशि परिवर्तन संवार देगा किस्मत
यह भी पढ़ें: आज से खरमास शुरू, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये काम; जानें शादी के लिए मुहूर्त
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…