लाइफस्टाइल

World Kidney Day 2024: जरूरत से ज्‍यादा पानी पीने से होते हैं ये नुकसान, विश्व किडनी दिवस पर जानें कैसे रहें स्वस्थ

World Kidney Day 2024: हमारी बॉडी में किडनी भी एक बेहद महत्‍वपूर्ण अंग हैं. किडनी हमारे शरीर के पानी और खनिज के स्तर को संतुलित करती हैं और ब्लड से अपशिष्ट को फिल्‍टर करती हैं. इसलिए हम सभी किडनी का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि अगर किडनी अगर फेल हो गई या फिर खराब हो गई तो मरीज की जान पर बात आ जाती है. इसका इलाज भी काफी महंगा होता है. वहीं किडनी की बेहतर सेहत के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल मार्च के महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है और इस साल ये दिन 14 मार्च यानी आज सेलिब्रेट किया जा रहा है.

ऐसे हुई थी किडनी दिवस की शुरआत (World Kidney Day 2024)

बता दें कि वर्ल्ड किडनी डे की शुरुआत साल 2006 में इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (आईएसएन) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन्स (आईएफकेएफ) के बीच साझी कोशिश के रूप में हुई थी. इस दिन लोगों को किडनी रोगों से बचाव, उसके लक्षण, उसके इलाज साथ ही मरीजों की सावधानी के बारे में जागरूक किया जाता है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि किस तरह ज्यादा या कम पानी किडनी की सेहत के लिए क्‍यों जरूरी है.

यह भी पढ़ें : शरीर को बुरी तरह खराब कर सकती हैं रोजाना खाई जाने वाली ये चीजें, आज ही करें बंद!

ज्‍यादा पानी से किडनी को होते हैं ये नुकसान (World Kidney Day 2024)

कई बार लोग सोचते हैं कि ज्यादा पानी पीने से उनकी हेल्थ अच्छी रहेगी, लेकिन जरूरत से पानी भी किडनी के लिए नुकसानदायक होता है. ज्यादा पानी पीने से किडनी पर बोझ काफी बढ़ जाता है क्योंकि किडनी ही पानी को फ़िल्टर करने का काम करती है. ज्यादा पानी होने के कारण किडनी ठीक तरीके से फ़िल्टर का काम नहीं कर पाती है. इससे किडनी को नुकसान पहुंच सकता है. किडनी के फेल होने का रिस्क भी बढ़ जाता है. कई बार इसके कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगाड़ता है और बचा हुआ पानी शरीर में मौजूद फैट सेल्‍स में जमा हो जाता है. इससे शरीर में सूजन आने लगती है और वजन बढ़ता है.

आपको कितना पानी पीना चाहिए?

अब आप ये सोच रहें होंगे कि आखिर एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? बता दें इस मामले में कोई गाइडलाइन तय नहीं है. सबके शरीर की जरूरत अलग-अलग होती है. आप जितना शारीरिक श्रम करते हैं, पसीना बहाते हैं, आपके शरीर को उतने ही पानी की जरूरत होती है. आमतौर पर व्यक्ति को रोजमर्रा में 3 से 4 लीटर पानी पीना पर्याप्‍त होता है.

Uma Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

7 hours ago