देश

ओटीटी के अश्लील कंटेंट पर सख्त हुई सरकार, 18 प्लेटफॉर्म्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स ब्लॉक, देखें लिस्ट

Action On OTT: सोशल मीडिया से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट परोसने को लेकर मोदी सरकार सख्त हो गई है. जिसको लेकर सूचना मंत्रालय ने इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के अलावा सोशल मीडिया हैंड्ल्स और अश्लील कंटेंट वाले ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है.

सरकार ने ब्लॉक किए OTT और ऐप्स

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन प्लेटफॉर्म्स पर सख्त कार्रवाई की है. मंत्रालय ने गुरुवार (14 मार्च) को 18 OTT प्लेटफॉर्म्स, 19 वेबसाइट्स और 10 मोबाइल ऐप्सके अलावा 57 सोशल मीडिया हैडंल्स को ब्लॉक कर दिया.

पीइआईबी की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि ब्लॉक किए गए 18 OTT प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील, असभ्य और कुछ ऐसी भी सामग्री है जो पोर्न है, जिसे इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए परोसा जा रहा था. इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन लेने से पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से चेतावनी भी जारी की गई थी, लेकिन इसपर रोक नहीं लगाई गई थी, जिसके बाद सरकार ने ये एक्शन लिया है.

कार्रवाई से पहले दी गई थी चेतावनी

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के हवाले से पीआईबी ने बताया कि लगातार सोशल मीडिया के जरिए या पिर ओटीटी के माध्यम से अश्लील सामग्री को परोसा जा रहा था, जिसको लेकर कई बार हिदायत भी दी गई कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और अश्लील, गंदे, भद्दे और पॉर्न कंटेंट को बढ़ावा न दें. जब दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो सरकार को ऐसे कदम उठाने पड़े.

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन से अलग हो सकती है RJD, सीट शेयरिंग पर अटकी बात, 30 सीटों पर तेजस्वी ने ठोका दावा

इन OTT प्लेटफॉर्म्स को किया गया ब्लॉक

जिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया गया है, उनमें- ड्रीम्स फिल्म्स, नियॉन एक्स वीआईपी, मूड एक्स, वूवी, बेशर्म्स, मोजफ्लिक्स, येस्मा, हंटर्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, अनकट अड्डा, रैबिट, फूजी, ट्राई फ्लिक्स, एक्ट्रामूड, चीकूफ्लिक्स, एक्स प्राइम, नियूफ्लिक्स और प्राइम प्ले शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago