आस्था

Mangal Gohar: 12 जुलाई से संभलकर रहें ये 3 राशि वाले, मंगल के राशि परिवर्तन से बढ़ेगी परेशानी!

Mangal Gohar in Taurus: साहस, ऊर्जा और पराक्रम और आत्मविश्वास का कारक ग्रह मंगल 12 जुलाई को राशि परिवर्तन करने जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन मंगल राशिचक्र की दूसरी राशि यानी वृषभ में प्रवेश करेगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी रहती है तो व्यक्ति का आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम बना रहता है. वहीं, जब कुंडली का मंगल असंतुलित हो जाता है तो इंसान निर्णय लेने की क्षमता खो देता है. साथ ही साहस और पराक्रम का भी अभाव देखने को मिलता है. वैसे तो मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा लेकिन कुछ राशियों को बेहद संभलकर रहना होगा. आइए जानते हैं कि मंगल-गोचर के दौरान किन तीन राशियों को बेहद सतर्क रहना होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए मंगल का यह गोचर अच्छा नहीं माना जा रहा है. दरअसल मंगल-गोचर की अवधि में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. धन लेकर भी मंगल का राशि परिवर्तन अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि इस दौरान फिजूलखर्च बढ़ेगा. विरोधी, परेशान करने की भरपूर कोशिश करेंगे. बिजनेस में निवेश को लेकर कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा. करियर के मामलों में भी खास सतर्क रहना होगा.

कर्क राशि

मंगल का यह गोचर कर्क राशि से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है. व्यापार में धन-निवेश को लेकर सावधान रहना होगा. अनावश्यक खर्च की वजह से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. इसके साथ ही इस दौरान सट्टेबाजी, लॉटरी इत्यादि कार्यों से भी दूर रहना होगा. किस्मत का साथ नहीं मिलेगा. सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा. आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. आर्थिक निवेश से बचकर रहना होगा अन्यथा पैसा डूब सकता है. आर्थिक स्थिति को संतुलित करके चलना होगा, नहीं तो कर्ज लेने की नौबत आ सकती है.

कुंभ राशि

मंगल का यह गोचर कुंभ राशि से संबंध रखने वालों के लिए भी अच्छा नहीं कहा जा रहा है. मंगल-गोचर की अवधि में आर्थिक मोर्चे पर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. इस दौरान आत्मविश्वास में कमी हो सकती है. वाद-विवाद से दूर रहना होगा अन्यथा कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है. धन-निवेश को लेकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें. बिजनेस में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. मंगल के राशि परिवर्तन की अवधि में जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें.

यह भी पढ़ें: सूर्य की चाल बदलने से इन राशियों को होगा गजब का लाभ, 7 दिन बाद आएंगे अच्छे दिन

यह भी पढ़ें: 12 साल बाद मंगल-गुरु का खास संयोग, मेष समेत इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच शनिवार शाम को कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल…

12 seconds ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

12 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

17 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago