मंगल-गुरु और राशिचक्र.
Mangal Guru Special Yog: ज्योतिष की गणना के अनुसार, मंगल ग्रह 12 जुलाई को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है. जहां पहले से देवगुरु बृहस्पति देव विराजमान हैं. ऐसे में 12 साल बाद वृषभ राशि में मंगल-गुरु की युति होने वाली है. जिससे मंगल-गुरु युति योग का निर्माण होगा. वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को सौभाग्य, ज्ञान, धर्म, शिक्षा, धन और समृद्धि का कारक माना गया है. जबकि, मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस, पराक्रम, युद्ध और उग्रता का कारक है.
इसके अलावा मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह जबदस्त ऊर्जा के साथ एक राशि में युति योग का निर्माण करते हैं तो जीवन में खास ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है. इसके साथ ही शुभ ग्रह के प्रभाव से कई राशियों को विशेष लाभ भी होता है. ऐसे में आइए जानते हैं मेष राशि में बनने वाले मंगल-गुरु के खास योग का किन 5 राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है.
मंगल-गुरु के युति योग का मेष राशि पर खास सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. शुभ ग्रह गुरु के प्रभाव से जीवन के तमाम क्षेत्रो में जबरदस्त सफलता मिलेगी. मेष राशि से जुड़े लोग कोई बड़ा लक्ष्य हासिल करने में कामयाब होंगे. इसके साथ ही इस दौरान अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार में सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा. नौकरीपेशा वालों की आमदनी बढ़ेगी. बिजनेस करने वालों की आमदनी बढ़ेगी. जमीन और वाहन खरीदने का प्लान कर सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. समाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी.
मंगल-गुरु के युति योग से आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा. गुरु ग्रह की शुभता के परिणामस्वरूप कार्यों में सफलता मिलेगी. सुख के साधनों में विस्तार होगा. किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. विदेश यात्रा का योग बनेगा. निवेश से अच्छा धन लाभ होगा. करियर में तरक्की की प्रबल संभावना है. बिजनेस में बनाई गई आर्थिक योजना साकार होगी.
मंगल और गुरु का युति योग वृश्चिक राशि से संबंध रखने वालों के जीवन में आर्थिक संवृद्धि लेकर आएगा. अविवाहित लोगों का रिश्ता तय होगा. नौकरी करने वाले कार्यस्थल पर अपनी अगल पहचान बनाएंगे. परिवार के लोगों के साथ दूर की यात्रा पर जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ अगर किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो वह खत्म होगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी बिमारी के छुटकारा मिलेगा. मानकिस प्रसन्नता बनी रहेगी.
धनु राशि से जुड़े लोगों को मंगल-गुरु के युति योग के शुभ प्रभाव से करियर में जबरदस्त उन्नति होगी. किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा. जीवन में खुशियों का आगमन होगा. व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर प्राप्त होगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन होगा. सुख के साधन बढ़ेंगे. रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं का इंतजार खत्म होगा. कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. संतान से सुख प्राप्ति का योग बनेगा.
मीन राशि को मंगल-गुरु के युति योग का खास लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी बड़ी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं. मानसिक तौर पर प्रसन्न रहेंगे. किसी विवाद का निपटारा होगा. नौकरीपेशा वाले अगर नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो उन्हें किस्मत का साथ मिलेगा. परिवार में माता से आर्थिक लाभ मिलेगा. बिजनेस में विस्तार के लिए बनाई गई योजना सफल होगी.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…