देश

भारत के लिए खतरे की घंटी…! लगातार घटता जा रहा है धरती के नीचे का पानी, क्या होगा भविष्य? पढ़ें ये रिपोर्ट

India Water Problem: गर्मी के मौसम में हर साल भारत के तमाम हिस्सों में सूखे की स्थिति देखने को मिलती है. तो वहीं देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां पर पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच जाता है. तो वहीं जब मॉनसून आता है तो कहीं पर इतनी बारिश हो जाती है कि भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति से लोग त्राहिमाम कर उठते हैं तो कहीं पर बहुत ही कम मात्रा में बारिश होती है और कहीं पर न के बराबर बारिश होती है, जिससे सूखे की स्थिति बन जाती है.

तो वहीं बारिश कम होने के कारण बड़े स्तर पर लोग भूजल यानी धरती के नीचे मौजूद पानी पर निर्भर हो जाते हैं, इससे खेतों में सिंचाई आदि की भी जरूरत पूरी की जाती है. फिलहाल भारत के लोगों को डरा देने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें साफ कहा गया है कि भारत में धरती के नीचे मौजूद पानी लगातार कम होता जा रहा है और इस वजह से आने वाले समय में देश के कई राज्यों की स्थिति बहुत ही खराब होने वाली है.

ये भी पढ़ें-दुनिया का एक ऐसा देश; जहां अकाल पड़ने पर लोगों ने खाना शुरू कर दिया था इंसानी मांस, भूख मिटाने के लिए मारने लगे थे अपनी ही संतान

भविष्य में बत्तर होने वाली है स्थिति

हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भूभौतिकी अनुसंधान संस्थान (NGRI) के शोधार्थियों की टीम ने दावा किया है कि आने वाले समय में और भी स्थिति भयावह होने वाली है. मानसून के दौरान कम बारिश होने और सर्दियों के दौरान तापमान बढ़ने के कारण सिंचाई के लिए पानी की मांग बढ़ेगी और इसके कारण भूजल पुनर्भरण में कमी आएगी, जिससे उत्तर भारत में पहले से ही कम हो रहे भूजल संसाधन पर और अधिक दबाव पड़ेगा.

सर्दियों में भी बढ़ा जा रहा है तापमान

शोधार्थियों ने अध्ययन में पाया कि 2022 की सर्दियों में अपेक्षाकृत गर्म मौसम रहा. इस दौरान यह पाया गया कि मानसून के दौरान बारिश कम होने से फसलों के लिए भूजल की अधिक जरुरत पड़ती है और सर्दियों में तापमान अधिक होने से मिट्टी अपेक्षाकृत शुष्क हो जाती है, जिस कारण फिर से सिंचाई करने की आवश्यकता होती है.

जलवायु परिवर्तन वजह

घटते भूजल को लेकर रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन एक बड़ी वजह बताई गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके कारण मानसून के दौरान बारिश की कमी और उसके बाद सर्दियों में अपेक्षाकृत तापमान अधिक रहने से भूजल पुनर्भरण में लगभग 6-12 प्रतिशत की कमी आने की सम्भावना है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि सर्दियों के दौरान मिट्टी में नमी में कमी आना पिछले चार दशकों में काफी बढ़ गई है, जो सिंचाई की बढ़ती मांग की संभावित भूमिका का संकेत देती है. इसके अलावा अध्ययन के दौरान ये भी पाया गया है कि पूरे उत्तर भारत में 1951-2021 की अवधि के दौरान मानसून के मौसम (जून से सितंबर) में बारिश में 8.5 प्रतिशत कमी आई. इस अवधि के दौरान इस क्षेत्र में सर्दियों के मौसम में तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है.

जानें कितना घटा भूजल?

एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि उत्तर भारत में साल 2002 से लेकर 2021 तक करीब 450 घन किलोमीटर भूजल घटा है और कहा जा रहा है कि आने वाले समय में जलवायु परिवर्तन के कारण इसकी मात्रा में और भी कमी देखने को मिलेगी. इस समस्या को लेकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गांधीनगर में सिविल इंजीनियरिंग और पृथ्वी विज्ञान के ‘विक्रम साराभाई चेयर प्रोफेसर और अध्ययन’ के मुख्य लेखक विमल मिश्रा ने मीडिया को बताया कि यह भारत के सबसे बड़े जलाशय इंदिरा सागर बांध की कुल जल भंडारण मात्रा का करीब 37 गुना है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

33 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

50 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago