आस्था

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन इन राशि वालों के जीवन में लाएगा अपार खुशियां, भाग्योदय के साथ होगा चौतरफा लाभ

Mangal Nakhatra Parivartan 2024: ग्रहों के गोचर के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी खास महत्व रखता है. ज्योतिष की गणना के अनुसार, मंगल ग्रह बीते 1 जून से मेष राशि में मौजूद है. इस बीच 19 जून को मंगल का नक्षत्र परिवर्तन हुआ है. मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन कर भरिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. 27 नक्षत्रों में भरणी का दूसरा स्थान है.

ऐसे में मंगल का भरणी नक्षत्र में प्रवेश करना राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जा रहा है. इस दौरान चार राशियों का भाग्योदय तय माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि, भाई और शौर्य का कारक माना गया है. जबकि, मंगल देव मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी माने गए हैं. आइए जानते हैं मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों से जुड़े लोगों के जीवन पर खास सकारात्मक असर डालेगा.

मेष राशि

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए शुभ और लाभकारी है. मंगल के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान साहस में वृद्धि होगी. इसके साथ ही भूमि से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त होगा. परिवार में भाई से सहयोग और आर्थिक लाभ मिलेगा. मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव से शादीशुदा जिंदगी में सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी. मातृ पक्ष के धन लाभ का योग है. इस दौरान रोजगार में भी लाभ का प्रबल योग है. हालांकि, आय में वृद्धि के लिए दूसरे स्थान का रुख करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में तरक्की की राह आसान होगी.

मिथुन राशि

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान संतान सुख में वृद्धि होगी. छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा का योग है. जॉब में स्थान परिवर्तन की संभावना है. इस दौरान लाइफ पार्टनर का खास सहयोग मिलेगा. सगे-संबंधियों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आएगा. जमीन से जुड़े कुछ कार्य धन लाभ दिलाने वाले साबित होंगे.

सिंह राशि

शिक्षा के जुड़े तमाम कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. छात्रों को विदेश यात्रा का योग है. सेना में काम करने वालों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा. नौकरी या कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा, जिससे भविष्य में आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग का खास सहयोग मिलेगा. दोस्तों से धन लाभ का योग है. बड़े भाई से सहयोग मिलेगा.

धनु राशि

मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन के दौरान माता-पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा. इस दौरान क्रोध की अधिकता रहेगी. ऐसे में बातचीत के दौरान संयम रखना अच्छा रहेगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों में सुखद अनुभूति होगी. घर-परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में धन लाभ का प्रबल योग है.

यह भी पढ़ें: बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों के लिए बेहद लाभकारी, इन क्षेत्रों में मिलेगी सफलता

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

3 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

9 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

21 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

22 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

47 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

58 minutes ago