Tips For Couples
Tips For Couples: एक कम्पलीट और हेल्दी रिलेशन के लिए अपने साथी के साथ मजबूत बंधन होना बेहद जरूरी होता है, चाहे आप अपने रिश्ते के शुरुआती फेज में हों या फिर इसे कई साल हो चुके हों. वहीं ऐसा कहा जाता है कि साथी वही जिसका हरराज आपको पता हो. जिससे कुछ पूछने से पहले हिचकिचाहट न हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सवाल न केवल आपके साथी को दुख पहुंचाते हैं बल्कि आपके रिश्ते को भी नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सवाल बताएंगे जिन्हें आपको अपने पार्टनर से पूछने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.
अपने पार्टनर से यह सवाल करना कि क्या वह उनका पहला प्यार है? यह सवाल भी बड़ा अटपटा है. वहीं कई बार लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड की पुरानी गर्लफ्रेंड के बारे में भी जानना चाहती हैं, लेकिन रिश्ते की शुरुआत में ही उनकी एक्स के बारे में सवाल करना गलत हो सकता है.
रिश्ता को मजबूत बनाने के लिए सोशल मीडिया का पासवर्ड शेयर करना जरूरी नहीं होता है. अगर आप अपने पार्टनर से सोशल मीडिया का पासवर्ड पूछते हैं, तो इससे हो सकता है कि उन्हें बुरा लगे.
यह भी पढ़ें : Sickle Cell Disease: इस राज्य के लाखों लोगों में सिकल सेल रोग के लक्षण मिले, CM बोले— साढ़े 22 हजार लोग ग्रस्त
आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में हैं, लेकिन हर किसी की एक पर्सनल लाइफ भी होती है. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर से ये पूछते हैं कि , क्या तुम्हारे दोस्त लड़के/लड़कियां हैं? तुम्हारी किस से कितनी बात होती है? तो आपको इन सवालों को नहीं पूछना चाहिए. ऐसा पूछने से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है.
नए रिश्ते में आने से पहले अपने पार्टनर के बारे में कुछ बातें जानना जरूरी होती हैं, जैसे आपका पार्टनर क्या करता है. कहां नौकरी करता है, लेकिन नए बॉयफ्रेड से उनकी सैलरी पूछना जल्दबाजी हो सकती है. इसके लिए आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए. अगर आप रिश्ते की शुरुआत में ही उनसे उनकी सैलरी के बारे में पूछते हैं, तो आपकी इमेज खराब हो सकती है. ऐसे में आपका रिश्ता भी बिगड़ सकता है.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…