मंगल-राहु और राशिचक्र.
Angarak Yog End Effect on Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई बार दो ग्रहों के मिलने से खतरनाक योग भी बनता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, पिछले दिनों मंगल और राहु की युति से अंगारक योग का निर्माण हुआ था. यह अंगारक योग उस वक्त बना था जब मंगल ग्रह मीन राशि में था और उस वक्त राहु भी इसी राशि में मौजूद था. जब किसी राशि में राहु और मंगल की युति होती है तो उसके परिणामस्वरूप अंगारक योग बनता है. ज्योतिषीय गणना में इस योग को अशुभ परिणाम देने वाला माना गया है. हालांकि, अब अंगारक योग के खत्म होने से कुछ राशियों को जीवन में खास सकारत्मक बदलाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि राहु-मंगल के अंगारक योग के खत्म होने से किन राशियों को लाभ होने वाला है.
मंगल-राहु का अंगारक योग खत्म होने के बाद अब मेष राशि से जुड़े लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा. करियर और रोजगार में मनोनुकूल फल मिलेगा. आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी होगी. नौकरी करने वालों की आमदनी में इजाफा होगा. इसके अलावा बिजनेस में दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी. अगर पार्टरशिप में किसी तरह का व्यापार कर रहे हैं तो उससे भी भरपूर आर्थिक लाभ मिलेगा. परिवार के लोगों के साथ-साथ लाइफ पार्टनर का भी खूब साथ मिलेगा.
अंगारक योग के खत्म होने के बाद अब कर्क राशि से जुड़े लोगों के अच्छे दिन आएंगे. करियर और बिजनेस दोनों के लिहाज से मेष राशि में मंगल का प्रवेश शुभ साबित होगा. जॉब करने वालों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा. बिजनेस में आर्थिक योजनाएं साकार होंगी. धन से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिलेगा. करियर में आशा के अनुकूल परिणाम मिलेगा.
अंगारक योग की समाप्ति के बाद अब सिंह राशि वालों के सुनहरे दिन शुरू होंगे. मंगल के मेष राशि में प्रवेश करना भी लाभकारी माना जा रहा है. अब करियर और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा. व्यापार में लंबे समय से रुके हुए कार्य सफलतापूर्लक संपन्न होंगे. सिंह राशि से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. घर-परिवार और दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. आकस्मिक धन लाभ का भी योग है.
यह भी पढ़ें: बुध-शुक्र का लक्ष्मी नारायण योग चमकाएगा इन राशियों की किस्मत! 3 दिन बाद अच्छे दिन शुरू होंगे
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…