आस्था

मंगल के राशि परिवर्तन से बढ़ेंगी इन 6 राशि वालों की मुश्किलें! आर्थिक तंगी का है संकेत

Mangal Rashi Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को शुभ और उग्र ग्रह कहा गया है. मंगल अगर कुंडली में संतुलित नहीं है तो व्यक्ति के स्वाभाव में क्रोध और उग्रता आ जाती है. मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होता है. ज्योतिष की गणना के मुताबिक मंगल 23 अप्रैल 2024 को राशि परिर्तन करने जा रहा है. मंगल ग्रह इस दिन मीन राशि में प्रवेश करेगा. मंगल का मीन राशि में जाना कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि मंगल के राशि परिवर्तन से किन 6 राशियों को सतर्क रहना होगा.

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल गोचर के दौरान मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में संभलकर फैसला लेना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि मंगल का यह राशि परिवर्तन आर्थिक दृष्टिकोण से सही नहीं है. बिजनेस में भी आर्थिक लेनदेने में सतर्क रहना होगा. इसके अलावा पॉपर्टी से जुड़े मामलों को लेकर भी बेहद सावधान रहना होगा. हालांकि, पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है.

सिंह राशि

मंगल गोचर की अवधि में आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. इस दौरान धन से जुड़े किसी भी फैसले को बहुत सोच-समझकर लेना होगा. बिजनेस में लापरवाही की वजह से बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. इस दौरान आपको पाई-पाई का हिसाब रखना होगा, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है.

कन्या राशि

मंगल का राशि परिवर्तन इस राशि से जुड़े लोगों के लिए भी शुभ नहीं माना जा रहा है. मंगल-गोचर के दौरान नौकरीपेशा वालों को धन कमाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. आमदनी और खर्च का संतुलन बनाने में परेशानी होगी. जिसके बजट बिगड़ेगा. फिजूलखर्ची से अनावश्यक तनाव बढ़ेगा. मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा. ऐसे में मंगल गोचर की अवधि में सावधान रहें.

तुला राशि

मंगल की चाल बदलने से तुला राशि वालों को दिक्कतें आ सकती हैं. इस दौरान पैसा कमाने के लिए की गई तमाम कोशिशें नाकाम होंगी. धन कमाने के बावजूद भी जमा करने में असफल होंगे. इसके अलावा पैसों को लेकर मन में असंतुष्टि का भाव रहेगा. शादीशुदा लोगों को पैसों का बचत कर पाना मुश्किल होगा. ऐसे में आपको खर्च पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि आर्थिक तंगी बढ़ने का संकेत है.

वृश्चिक राशि

मंगल का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि से संबंधित लोगों के लिए भी मुश्किल भरा साबित हो सकता है. धन से जुड़े मामलों को लेकर किए गए फैसलों से मुश्किल में फंस सकते हैं. आमदनी और खर्च का कोई तालमेल नहीं बैठेगा. यानी इस दौरान खर्च अधिक होगा. फिजूलखर्ची की वजह से मानसिक परेशानी बढ़ेगी. इसलिए मंगल-गोचर की अवधि में बहुत सोच-समझकर चलें.

मकर राशि

मकर राशि से जुड़े लोगों को भी मंगल गोचर के दौरान संतर्क रहना होगा. मंगल के राशि परिवर्तन की अवधि में धन कमाने में असफलता हाथ लग सकती है. चूंकि यह समय अनुकूल नहीं रहेगा. इसलिए इस दौरान कोई भी आर्थिक फैसला सोच-समझकर लेना होगा. इस दौरान लाख कोशिश करने के बावजूद मन के अनुकूल धन का संग्रह नहीं कर पाएंगे. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. जिससे खर्च में बढ़ोतरी होगी.

यह भी पढ़ें: 12 साल बाद गुरु राशि बदलकर करने जा रहे हैं इन राशियों का भाग्योदय, नौकरी-व्यापार होगी दिन-रात तरक्की!

Dipesh Thakur

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago