देश

Ram Navami-2024 in Ayodhya: राम मंदिर में आज से 18 अप्रैल तक नहीं होंगे VIP दर्शन, जानें क्यों लिया गया ये फैसला, हनुमानगढ़ी का भी बदला समय

Ram Navami-2024 in Ayodhya: रामनवमी को लेकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तैयारी तेज कर दी गई है. 17 अप्रैल को राम नवमी है. इसको देखते हुए राम मंदिर में तैयारी लगातार जारी है. 500 साल बाद पहली बार मौका है जब भव्य राम मंदिर में रामलला का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है. तो वहीं इस खास मौके पर करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है. इसको देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने 15 से 18 अप्रैल तक VIP दर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है ताकि किसी भी तरह से मंदिर आने वाली आम जनता को समस्या का सामना न करना पड़े. तो वहीं रामनवमी को देखते हुए हनुमानगढ़ी का भी समय बदल दिया गया है.

राम मंदिर ट्रस्‍ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्‍ता ने रामनवमी की तैयारी को लेकर बताया कि आज यानी 15 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल यानी रामनवमी के एक दिन बाद तक वीआईपी दर्शन नहीं हो सकेंगे. इस दौरान श्रद्धालु सुगम दर्शन पास और आरती के पास का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. इस अवधि के लिए ऑनलाइन जारी किए गए सुगम और आरती पास निरस्‍त कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-Ayodhya: रामनवमी पर सोने-चांदी के वस्त्र पहनेंगे रामलला, दिल्ली-कर्नाटक के फूलों से सजेगा दरबार, दुनिया पहली बार देखेगी खास अभिषेक

उन्होने आगे कहा कि रामनवमी की मुख्‍य ति‍थियों पर आने वाली भीड़ को ध्‍यान मे रखकर ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु रामलाल के दर्शन कर सकें. यही वजह है कि सुगम दर्शन और आरती के पास पर रोक लगा दी गई है. तो वहीं इस दौरान यानी सोमवार से गुरुवार तक रोजाना लगातार 20 घंटे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे. जबकि आम दिनों में मंदिर पट 14 घंटे के लिए ही खुलता है. तो वहीं रामनवमी के दौरान 4 घंटे का समय रामलला के शृंगार, भोग, राग पूजा, आरती के लिए रखा गया है. तो वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रामभक्तों से अपील की है मंदिर परिसर में मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामाग्री लेकर न आएं.

आज से मंदिर में ये रहेगी व्यवस्था

भीड़ को देखते हुए सोमवार से गुरुवार तक चार की जगह सात लाइन लगाकर दर्शन कराए जाएंगे. इसके लिए अलग से बैरिकेडिंग कर दी गई है. इसी के साथ ही मंदिर परिसर में भीड़ कम हो इसके लिए भीड़ को डायवर्ट कर 125 स्‍थानों पर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है. भक्त इन जगहों से रामलला का लाइव दर्शन कर सकेंगे. सोमवार दोपहर दो बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे अयोध्या में डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई है. गोरखपुर, सुल्तानपुर, गोंडा, बस्‍ती, बहराइच, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर आदि जिलों से आने वाले भारी वाहनों को दूसरे मार्गों से होकर जाना होगा.

हनुमानगढ़ी में ये रहेगी व्यवस्था

रामलला के मंदिर के साथ ही हनुमानगढ़ी में भी व्यवस्था में बदलाव किया गया है. रामनवमी को देखते हुए 15 से 18 अप्रैल तक दर्शन का नया शेड्यूल जारी किया गया है.15 अप्रैल यानी आज से ही ये शेट्यूल जारी कर दिया गया है. इस तरह से हनुमानगढ़ी पर सुबह 3:00 से 4:00 तक हनुमान जी की आरती पूजा और श्रृंगार होगा. दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रातः 4:00 बजे से शुरू हो जाएगा.

इसके बाद मंदिर का पट दोपहर 12:00 से 12:20 तक बंद रहेगा. इसके बाद शाम 3:00 बजे से 3:20 तक आरती पूजा के लिए दर्शन बंद रहेगा. संध्या आरती के लिए रात्रि 10:00 बजे से 10:30 बजे तक भक्त दर्शन नहीं कर सकेंगे. रात 11:30 पर हनुमानगढ़ी पर शयन आरती होगी और इसके बाद पट बंद कर दिए जाएंगे.

हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन महंत प्रेमदास ने बताया कि 17 अप्रैल यानी रामनवमी के दिन को हनुमान जी का दर्शन पूजन और आरती रात 2:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी. सुबह 3:30 पर दर्शन शुरू हो जाएगा. इसके बाद दोपहर 11:45 से 12:20 तक भगवान राम के जन्म आरती के लिए हनुमानगढ़ी के पट बंद कर दिए जाएंगे. तो वहीं रामनवमी के दिन शाम की आरती 3:00 से 3:20 तक होगी. इसके बाद भक्त लगातार दर्शन करेंगे. फिर रात 10:00 बजे 10:30 बजे तक संध्या आरती होगी संध्या आरती में भी प्रवेश बंद रहेगा. रात 11:30 बजे मंदिर का पट आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

6 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

13 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

23 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago