लीगल

Jim Corbett Tiger Reserve में अवैध पेड़ कटाई मामले में ED ने तुषित रावत से की पूछताछ, जांच जारी

Jim Corbett Tiger Reserve: जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में हुए अवैध पेड़ों की कटाई के मामले में फंसे दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे तुषित रावत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ईडी ने हरक सिंह रावत, उनकी पत्नी दीप्ति रावत के बाद उनके बेटे तुषित रावत पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ईडी तुषित रावत से आज पूछताछ कर रही है. जबकि 26 दिसंबर को ईडी ने हरक सिंह रावत के सबसे करीबी लक्ष्मी राणा और उनकी पत्नी से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी.

दीप्ति रावत के नाम संपत्तियों से जुड़े किए गए सवाल

इस दौरान ईडी ने दोनों के बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े कई सवाल किए. दीप्ति रावत से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है. लेकिन दीप्ति रावत के जवाब से असंतुष्ट ईडी ने पूछताछ के लिए दीप्ति रावत को दोबारा पूछताछ के लिए समन जारी किया था. दीप्ति रावत के नाम संपत्तियों से जुड़े सवाल किए गए है साथ ही उनकी आमदनी से जुड़े कुछ प्रश्न भी उनसे पूछे गए है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में हुए अवैध पेडों की कटाई के मामले में सीबीआई की जांच अभी पूरी भी नही हुई है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है.

आरोपियों के छह लॉकर भी फ्रीज कराए थे

सात फरवरी को ईडी ने 16 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इस दौरान 1.10 करोड़ रुपए कैश, 80 लाख रुपए से अधिक की जमीनों की रजिस्ट्रियां व अन्य दस्तावेज बरामद किए थे. छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपियों के छह लॉकर भी फ्रीज कराए थे. इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत की करीबी लक्ष्मी राणा का लॉकर से 45 लाख रुपए के ज्वेलरी मिले थे. लक्ष्मी राणा 1997 से 2001 तक जखोली की ब्लॉक प्रमुख रही.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने अगस्त 2015 के जेल वैन दोहरे हत्याकांड के आरोपी सुनील मान को मेडिकल आधार पर दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी

साल 2002 से 2007 तक वह दर्जाधारी रही. 2014 से 2019 तक रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष रही. लक्ष्मी राणा ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा. कांग्रेस की महामंत्री भी रह चुकी है. सीबीआई ने पिछले साल 2023 में इस एफआईआर दर्ज किया था. सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है. सीबीआई जांच के दौरान पता चला कि 163 पेडों की कटाई के स्थान पर करीब 6903 पेड़ो को काटा गया.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

41 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago