देश

‘‘नवाज शरीफ आपकी औकात क्या है?’’, जब Manmohan Singh के बचाव में PM Modi ने पाकिस्तान के पीएम को दी थी घुड़की

दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) अब हमारे बीच में नहीं रहे. बीते 26 दिसंबर को दिल्ली स्थित एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सहित देश और विदेश के तमाम दिग्गज नेताओं ने सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है. इस बीच हम आपको एक ऐसा किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से जुड़ा हुआ है.

ये घटना लगभग 11 साल पहले की है. उस समय पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) ने भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. तब पीएम नरेंद्र मोदी ने शरीफ की क्लास लगा दी थी. नरेंद्र मोदी ने नवाज शरीफ को ऐसी घुड़की दी थी कि उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी!

साल 2013 की घटना

मामला ये है कि साल 2013 में नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में डॉ. मनमोहन सिंह को ‘देहाती औरत’ कह दिया था. उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे. उन्होंने मनमोहन सिंह का बचाव करते हुए कहा था, ‘वे मेरे प्रधानमंत्री हैं और 125 करोड़ भारतीयों के प्रधानमंत्री हैं. नवाज शरीफ, आप कौन होते हैं उनका अपमान करने वाले?’

ये वो समय था जब नरेंद्र मोदी कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की यूपीए सरकार की नीतियों के मुखर आलोचक थे और अक्सर मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार की आर्थिक और विदेश नीति की आलोचना किया करते थे. हालांकि जब नवाज शरीफ ने उन्हें भला बुरा कहा तो वह उनके बचाव में उतर आए थे.

नरेंद्र मोदी ने क्या कहा था


पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए एक जनसभा में कहा था, ‘नवाज शरीफ ने ये कहा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री देहाती औरत जैसे हैं. हिंदुस्तान में हम मेरे प्रधानमंत्री से लड़ेंगे, नीतियों के लिए झगड़ा करेंगे, लेकिन ये 125 करोड़ लोगों के देश के प्रधानमंत्री हैं. नवाज शरीफ ये आपकी कौन सी औकात है? आप मेरे देश के प्रधानमंत्री को देहाती औरत कहकर संबोधित करते हो. हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री का इससे बड़ा कोई अपमान नहीं हो सकता. हिंदुस्तान का इससे बड़ा कोई अपमान नहीं हो सकता. हिंदुस्तान में हम 125 करोड़ लोग एक हैं. हमारे प्रधानमंत्री का अपमान ये देश सहन नहीं करेगा.’

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Verma

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

8 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

18 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

33 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

44 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

52 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago