आस्था

बुध ग्रह के अस्त होने से इन 8 राशियों को होगा तगड़ा लाभ, ये राशि वाले 13 दिनों तक रहें सतर्क

Mercury Planet Ast: ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, वाणी और तर्क के कारक माना जाने वाला बुध ग्रह अस्त होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, बुध ग्रह 14 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. बुध देव अस्त अवस्था में 27 जून तक रहने वाले हैं. अस्त अवस्था में कोई ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक चला जाता है. जिसके सूर्य की गर्मी का प्रभाव उस राशि पर पड़ता है. जिसके बाद उसका असर राशियों पर भी देखने को मिलता है. बुध के अस्त होने पर कुछ राशियों को 13 दिनों तक अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं बुध के अस्त होना किन राशियों पर बुरा असर डाल सकता है.

बुध के अस्त होने से इन राशि वालों को फायदा!

मेष राशि- इस राशि से जुड़े लोगों के लिए बुध का अस्त होना अच्छा माना जा रहा है. इस दौरान कार्यस्थल पर साथियों के साथ अच्छा बर्ताव करेंगे. मार्केटिंग मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. संचार कौशल में निपुणता हासिल कर सकते हैं. जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन्हें खास लाभ प्राप्त होगा. रिश्तों में मजबूती आएगी.

वृषभ राशि- बुध का अस्त होना आपके अनुकूल रहने वाला है. जीवन चल रही कुछ समस्याओं से निजात मिल सकती है. शादीशुदा लाइफ में पार्टनर के साथ मधुर संबंध स्थापित होगा. नौकरीपेशा वालों के लिए बुध का यह गोचर सामान्य रहने वाला है.

मिथुन राशि- बुध का अस्त होना आपके लिए शुभ है. इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी. हालांकि, स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ापन भी रहेगा. शिक्षा से जुड़े लोग इस क्षेत्र में अपनी चमक बिखेरेंगे. बिजनेस में आर्थिक तरक्की का योग है. जॉब करने वालों को मेहनत के अनुकूल फल मिलेगा.

सिंह राशि- परिवार के सदस्यों से आर्थिक लाभ होगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे. रिश्ते में मजबूती आएगी. शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. समाजिक दायरा बढ़ेगा. व्यापार में आर्थिक उन्नति के लिए भरपूर अवसर प्राप्त होगा.

कन्या राशि- कार्यस्थल पर या अन्य जगहों पर दूसरों का मजाक उड़ाने से बचना होगा. घर-पारिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. लव लाइफ में पार्टनर का साथ मिलेगा. परिवार में माता-पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा. बिजनेस करने वालों के लिए बुध का अस्त होना शुभ है. लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे.

तुला राशि- इस राशि से जुड़े लोगों के लिए बुध का अस्त होना अशुभ माना जा रहा है. इस दौरान लोगों के तर्कसंगत बातें करेंगे. दूर की यात्रा का योग है. व्यापार के लिए की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी. सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे.

धनु राशि- बुध के अस्त अवस्था में जाते ही व्यापार में जबरदस्त आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी. इस दौरान दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे. पार्टनरशिप के व्यापार में भी आर्थिक लाभ का योग है.

मीन राशि- पारिवारिक जीवन के लिए बुध का अस्त होना सकारात्मक साबित होगा. घर-परिवार में सुख और शांति का अनुभव करेंगे. हालांकि, घरेलू मामले में खर्च की अधिकता रहेगी, फिर भी संतुलन बनाने में कामयाब होंगे.

बुध का अस्त होना किस राशि के लिए अशुभ

वृश्चिक राशि- बुध के अस्त अवस्था में जाने पर वृश्चिक राशि से जुड़े लोगों को खास सतर्क रहना होगा. सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. धन का निवेश करने से बचना अच्छा रहेगा. स्टॉक मार्केट इत्यादि में निवेश करने से भी बचें. बिजनेस में भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा.

यह भी पढ़ें: आने वाले 211 दिन ये राशियां रहेंगी खुशहाल और मालामाल, गुरु की चाल से होंगे करोड़पतियों में शुमार

Dipesh Thakur

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago