खेल

T20 World Cup 2024 India Vs Ireland Match: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का पहला मैच, जानें संभावित प्लेइंग 11

India Vs Ireland T20 World Cup 2024 Match: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (5 जून) से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी रहेगी, इस पर सभी की निगाहें होंगी. क्योंकि भारत का प्लेइंग इलेवन को लेकर एक पैटर्न रहा है कि वह बड़े टूर्नामेंट में अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं करती है.

ओपनिंग और विकेटकीपिंग कौन करेगा?

ODI वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने शार्दुल ठाकुर का फॉर्म खराब होने के बाद मोहम्मद शमी को तो वहीं हार्दिक पंड्या के इंडर्ड होने के बाद सूर्यकुमार यादव को मौका मिला था. ऐसे में न्यूयॉर्क में खेले जाने वाले मैच में जो भी खिलाड़ी उतरेंगे, उसे देखकर यह भी मानी जा सकती है कि वहीं टीम पूरे टूर्नामेंट में खेलेगी. आज के मैच में सबसे बड़ा सवाल होगा कि ओपनिंग कौन करेगा और विकेटकीपर की भूमिका में कौन होगा?

रोहित के लिए हो सकता है आखिरी वर्ल्ड कप!

37 साल के हो चुके रोहित शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप आखिरी माना जा रहा है, यह भी लगभग तय है कि वह भारत में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 में वह नहीं खेलेंगे. टीम इंडिया के पास वर्ल्ड के बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, जिसका फायदा भारत को होगा. वहीं तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य दो गेंदबाज थोड़ा कमजोर लग रहे हैं.क्योंकि सिराज और अर्शदीप के पास जसप्रीत बुमराह जैसी स्किल्स नहीं हैं. इन दोनों तेज गेंदबाजों ने हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में भी वैसा प्रदर्शन नहीं रहा है.

क्या जायसवाल को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह!

आयरलैंड के खिलाफ मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यशस्वी जायसवाल को बाहर रहना पड़ सकता है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अभ्यास मैच में तीसरे नंबर पर शानदार बल्लेबाजी की. वहीं हार्दिक पंड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी की. अभ्यास मैच में हार्दिक पंड्या ने रोहित, कोहली और सूर्यकुमार को काफी गेंदबाजी की. यशस्वी जायसवाल अगर ओपनिंग करते हैं तो लेफ्ट-राइट का कॉम्बिनेशन बनेगा, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

आयरलैंड- एंड्रयू बालबर्नी, पॉल सटर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग, बेन व्हाइट.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप में जीत का आगाज करने उतरेगी टीम इंडिया, पंत पर रहेगी निगाहें

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

12 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

14 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

17 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

32 minutes ago

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

2 hours ago