चुनाव

UP में कम सीटें मिलने की वजह आई सामने… भाजपा ने इन के ऊपर फोड़ा हार का ठीकरा

UP Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव-2024 का रिजल्ट सबके सामने आ चुका है. भाजपा इस बार बहुमत के आंकड़े को छू नहीं सकी है. तो वहीं यूपी में भी बीजेपी का प्रदर्शन खराब रहा है, जिससे चौतरफा बीजेपी को विपक्षी दल घेर रहे हैं. तो वहीं पार्टी ने समीक्षा बैठकें शुरू कर दी है. इसके अलावा हार का ठीकरा भाजपा ने सहयोगी दलों पर फोड़ा है और कई सवाल खड़े किए हैं.

मीडिया से बात करते हुए योगी सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा है कि हमको बड़बोलेपन का नुकसान हुआ है. उन्होंने सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) प्रमुख व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के नेता और मंत्री संजय निषाद से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक की बैठकों में मैंने महसूस किया था कि विपक्ष के संविधान और आरक्षण के मुद्दे ने पिछड़े और अनुसूचित वर्ग को पार्टी से दूर कर दिया था. इसको लेकर कार्यकर्ताओं में मायूसी भी थी लेकिन फिर भी हम आत्मविश्वास में थे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमें बड़बोलेपन का नुकसान मिला है.

ये भी पढ़ें-प्रियंका गांधी ने भाई राहुल के लिए लिखा भावुक नोट, कही दिल को छू लेने वाली ये बात

बेटों को मिली हार

धर्मवीर प्रजापति ने संजय निषाद और राजभर के सवाल पर आगे कहा कि दोनों नेताओं के बेटे चुनाव में हार गए हैं. इसका सीधा नुकसान हम लोगों को हुआ है. वह अपना दल भी संचालित करते हैं, उनको इस बात की चिंता होनी चाहिए थी.

बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 का परिणाम आने के बाद NDA को बहुमत को मिला है, लेकिन बीजेपी अपने बूते बहुमत के 272 के आंकड़े को पार नहीं कर सकी. तो वहीं यूपी में भी इस बार महज 33 सीट पर ही जीत मिल सकी और 37 सीटें जीतकर सपा ने खुद को यूपी में फिर से स्थापित कर लिया है. 2019 में सपा को महज 5 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था तो वहीं कांग्रेस को एक ही सीट मिली थी लेकिन इस बार कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है. कल रिजल्ट सामने आने के तुरंत बाद ही सीएम योगी ने बैठक बुलाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago