Bharat Express DD Free Dish

दर्शन से पहले ही रास्ते में मिल गया मौत का बुलावा, बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 1 की दर्दनाक मौत

Gwalior Accident: वृंदावन में गिर्राज जी की परिक्रमा लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर. हादसे में एक रामभक्त की मौत, कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल.

MP Case

Gwalior Accident:मनोज/ग्वालियर:  धर्म और आस्था का पवित्र सफर उस वक्त मातम में बदल गया जब वृंदावन धाम में श्री गिर्राज जी की परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

ग्वालियर जिले के भितरवार-करैरा मार्ग पर ग्राम गोहिंदा के पास सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं से भरे वाहन को पीछे से आ रहे ट्रक ने उड़ा दिया. हादसे की खबर मिलते ही भितरवार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया.

कैसे हुआ हादसा? (Vrindavan Parikrama)

वृंदावन में श्री गिर्राज जी की परिक्रमा कर बेहद भक्तिभाव से अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं को क्या मालूम था कि रास्ते में काल उनका इंतजार कर रहा है. भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम गोहिंदा के पास जैसे ही उनका आयशर वाहन सड़क किनारे रुका, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालुओं की चीख-पुकार से पूरा इलाका कांप उठा.

6 घायल, 1 की मौके पर ही मौत (Tragedy on the spot)

इस हादसे में लखन (40 वर्ष) नाम के श्रद्धालु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं सुमित्रा (60 वर्ष), सिरनाम केवट, मुस्कान (15 वर्ष), धनीराम (40 वर्ष), रूपेश (14 वर्ष) और सखी (60 वर्ष) सहित कई अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर Rescue and legal proceedings

घटना की सूचना पर भितरवार थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारित ट्रक और उसके चालक को पकड़कर मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के इस छोटे से गांव ने रचा इतिहास, एक साथ 150 शिवभक्त तय कर रहे 800 किमी का पैदल सफर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read