आस्था

Panchak: मृत्यु पंचक होने जा रहा है शुरू, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये काम

Mrityu Panchak Date February 2024: हिंदू धर्म में पंचक को अच्छा नहीं माना गया है. मान्यतानुसार इस दौरान कुछ कार्यों को करने से परहेज करना चाहिए. पंचक के दौरान कुछ शुभ और मांगलिक कार्यों को करनी मनाही है. कहा जाता है पंचक के दौरान नया घर बनवाना, घर की नींव रखना, नई नौकरी पकड़ना, नया बिजनेस शुरू करना इत्यादि कामों को करने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि पंचक के दौरान किए गए शुभ कार्यों का परिणाम भी अच्छा नहीं मिलता है. फरवरी में मृत्यु पंचक शुरू होने वाला है. यह मृत्यु पंचक कब से कब तक है? और इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए, विस्तार से जानिए.

मृत्यु पंचक कब से कब तक है?

दृक पंचांग के मुताबिक, फरवरी में 10 तारीख से मृत्यु पंचक की शुरुआत हो रही है. शनिवार को सुबह 10 बजकर 2 मिनट से लेकर 14 फरवरी बुधवार को सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक मृत्यु पंचक का साया रहेगा. ऐसे में इस दौरान नीचे दिए गए कुछ जरूरी कामों को भी करने से परहेज करना चाहिए.

कैसे लगता है पंचक?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब पांच नक्षत्र एक साथ आते हैं तो उसे पंचक कहा जाता है. ये पांच नक्षत्र धनिष्ठा, षतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती हैं. जब चंद्रमा इन नक्षत्रों में रहता है तो पंचक लगता है. जो कि हर महीने पांच दोनों के लिए लगता है.

शनिवार से शुरू होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है. रविवार से आरंभ होने वाला पंचक रोग पंचक के रूप में जाना जाता है. सोमवार से लगने वाला पंचक राज पंचक कहा जाता है. वहीं, जो पंचक मंगलवार से शुरू होता है, उसे अग्नि पंचक कहते हैं. इसके अलावा शुक्रवार को लगने वाले पंचक चोर पंचक कहा जाता है.

पंचक के दौरान क्या ना करें?

10 से 16 फरवरी तक लगने वाले मृत्यु पंचक के दौरान गृह प्रवेश, भूमि पूजन, मुंडन और उपनयन संस्कार समेत शादी, नामकरण संस्कार निषेध माने गए हैं. इसके अलावा पंचंक की पूरी अवधि में लकड़ी नहीं खरीदना चाहिए और न ही मकान बनवाते समय उसे ढलवाना चाहिए. इतना ही नहीं, पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: नरक से पाना है छुटकारा तो 4 दिन बाद जरूर रखें यह व्रत, शिव जी की बरसेगी कृपा!

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

7 minutes ago

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रस्ताव पास होते ही बीजेपी का वॉकआउट, सदन में भारी हंगामा

Jammu Kashmir Full Statehood Proposal: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव हंगामे…

31 minutes ago

कभी पानी का बवंडर देखा है? बिहार में दिखा अमेरिका, कनाडा वाला करिश्मा- VIDEO

Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…

53 minutes ago

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

1 hour ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

2 hours ago