आस्था

नाग पंचमी पर कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए खास संयोग, करेंगे ये उपाय तो रहेंगे खुशहाल

Nag Panchami 2024 Kaal Sarp Dosh Upay: इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त को है. पंचांग के अनुसार, अबकी बार नाग पंचमी पर खास संयोग बनने जा रहा है. वैसे तो नाग पंचमी नाग देवता को समर्पित है लेकिन इस दिन विशेष उपाय करने से कुंडली का कालसर्प दोष दूर हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष होता है उसे जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कालसर्प दोष के लक्षण क्या-क्या हैं और इस नाग पंचमी पर किन उपायों को करने से कुंडली का कालसर्प दोष दूर हो सकता है.न उपायों को करने से कुंडली का कालसर्प दोष दूर हो सकता है.

कालसर्प दोष के लक्षण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में कालसर्प दोष होने पर तरक्की बाधित हो जाती है.

कालसर्प दोष की वजह से व्यक्ति को बुरे सपने आने लगते हैं. सपने में बार-बार सांप दिखाई देता है.

नौकरी-व्यापार में कड़ी मेहनत के बावजूद भी अनुकूल तरक्की और सफलता नहीं मिलती.

कालसर्प दोष के कारण घर-परिवार में कलह की स्थिति बनी रहती है.

कालसर्प दोष की वजह से शत्रुओं की संख्या बढ़ने लगती है.

कालसर्प दोष के उपाय

अगर कुंडली में कालसर्प दोष है तो ऐसे में नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा और उनका रुद्राभिषेक करें या किसी योग्य पंडित से करवाएं.

नांग पंचमी के दिन शिवजी की पूजा के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें.

नाग पंचमी के दिन गंगाजल में काला तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें.

नांग पंचमी के दिन चांदी या तांबे के नाग-नागिन का जोड़ा बनाकर नदी में प्रवाहित कर दें.

नांग पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त | Nag Panchami 2024 Date

सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 9 अगस्त को रात 12 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 10 अगस्त को तड़के 3 बजकर 14 मिनट पर होगी.

नाग पंचमी 2024 पूजा मुहूर्त | Nag Panchami 2024 Puja Muhurat

नाग पंचमी के दिन पूजा के लिए सुबह 6 बजकर 18 मिनट से लेकर 8 बजकर 52 मिनट तक का समय शुभ है. इस दौरान पूजन करने से विशेष लाभ होगा.

यह भी पढ़ें: नाग पंचमी पर इस बार बनेगा अद्भुत संयोग, शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन; भोलेनाथ रहेंगे मेहरबान

Dipesh Thakur

Recent Posts

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

10 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

15 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

20 minutes ago

अग्निवीरों…! अग्निपथ योजना में अब नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन, जानें A-Z बदलाव

Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…

31 minutes ago

हनुमान चालिसा के फैन हुए ट्रंप, ओवल ऑफिस में मनाई दिवाली, काश पटेल भी हुए शामिल

Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…

38 minutes ago