लाइफस्टाइल

अगर आपके भी अचानक हार्ट बीट हो जाती है तेज, तो हो सकते हैं ये 5 बड़े कारण, इसे लेकर न करें कोई लापरवाही

Heart Health Tips: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. पिछले कुछ सालों में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं. दिल यानी हार्ट हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है. यह शरीर के सभी हिस्सों तक ब्लड पंप करने का काम करता है. ऐसे में दिल से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा करना जानलेवा साबित हो सकता है. जी हां, कई बार दिल की धड़कन अचानक तेज होने लगती है. इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं, लेकिन अगर ऐसा लगातार होने लगे तो ये चिंता की बात हो सकती है.

बहुत से मामलों में हार्ट बीट का फास्ट होना किसी हार्ट डिजीज का संकेत हो सकता है. दिल की धड़कन कभी-कभी बढ़ जाए तो ये सामान्य बात है, लेकिन बार-बार ऐसा हो तो इसे लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें. आइए जानते हैं दिल की धड़कने तेज़ होने के 5 बड़े कारण.

हार्ट बीट फास्ट होने की 5 वजहें

स्ट्रेस, एंजाइटी

दिल की धड़कने तेज़ होने के पीछे सबसे बड़ी वजह होती है हमेशा तनाव और चिंता में बने रहना. जब आप किसी चीज का स्ट्रेस लेते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन तेज होने लगता है, जिससे बीपी हाई होता है और इसका असर दिल पर पड़ता है और हार्ट बीट तेज हो जाती है. आप अगर जरूरत से ज्यादा चीजों का तनाव लेते हैं या चिंता करते हैं तो हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है.

स्मोकिंग

जो लोग सिगरेट पीते हैं उनकी हार्ट बीट तेज होने लगती है. चेन स्मोकर्स में ये परेशानी कॉमन है. चाय, कॉफी में मौजूद कैफीन और सिगरेट में पाया जाने वाले निकोटीन दिल की धड़कनों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है. कैफीन, निकोटीन नर्वस सिस्टम में एक्साइटमेंट पैदा करते हैं और इससे हार्ट बीट बढ़ जाती है.

हार्ट डिजीज

जिन लोगों को दिल की गंभीर समस्याएं होती हैं उनकी हार्ट बीट भी अचानक कभी भी बढ़ने लगती है. हार्ट डिजीज अरेथमिया में भी ये परेशानी पैदा होती है. बार-बार हार्ट बीट तेज होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.

डायबिटीज

जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है उनके दिल की धड़कनें भी अचानक तेज हो सकती हैं. ब्लड शुगर लेवल में बदलाव आने पर ये स्थिति बन सकती है. दरअसल, ब्लड शुगर कम या ज्यादा होने पर हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिस वजह से हार्ट बीट बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: क्या है BRAT Diet, बारिश के मौसम में पेट की समस्या को दूर करती है ये डाइट, जानें कैसे करें फॉलो

एनिमिया

एनिमिया एक हेल्थ कंडीशन है जिसमें खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है. इसके चलते दिल को पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसके चलते दिल की धड़कने तेज हो सकती हैं. बार-बार दिल की धड़कन बढ़ने पर चिकित्सकीय सलाह पर खून की जांच कराई जा सकती है. इसके अलावा भी कई अन्य वजहों से हार्ट बीट अचानक तेज हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

21 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

26 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago