देश

Bihar: वैशाली में बिजली की चपेट में आने से 9 कांवड़ियों की मौत, CM नीतीश का 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से नौ कांवड़ियों की मौत हो गई. इस घटना में कई लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है. हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया. मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे की राशि दी गई.

डीजे ट्रॉली में बांधकर ले जाने के दौरान हादसा

पुलिस के अनुसार, यह घटना सुल्‍तानपुर गांव की है. डीजे ट्रॉली में बांधकर ले जाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार में माइक के संपर्क में आने से घटना होने की आशंका है. इस दुर्घटना में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस हादसे में पांच से छह लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वैशाली में बिजली की चपेट में आया था यह वाहन

सभी कांवड़िए सुल्तानपुर गांव के ही रहने वाले थे

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) ओम प्रकाश ने बताया कि सभी मृतक सुल्तानपुर गांव के ही रहने वाले थे. ये सावन महीने में प्रत्येक रविवार की रात करीब 12 बजे पहलेजा घाट से गंगाजल भरने और हरिहरनाथ मंदिर जलाभिषेक करने निकले थे, तभी यह घटना घटी.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद तत्काल बिजली कार्यालय को फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. इधर, घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त किया दुख

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान भुगतान कर दिया गया है.

झारखंड में 5 कांवड़ियों की हो गई थी मौत

इससे पहले, एक अगस्त को भी झारखंड के लातेहरा में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे. यह दुर्घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के तम-तम के पास हुई थी.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 minute ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago