खेल

आईसीसी टी20 रैंकिंग: Surya Kumar Yadav ने लगाई लंबी छलांग

दुबई- भारतीय टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज  Surya Kumar Yadav बेहतरीन फार्म में हैं.  एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद वो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में भी दमदार बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रशंसको का खूब मनोरंजन किया. सूर्य कुमार की इस बेहतरीन प्रदर्शन से उन्हे आईसीसी की रैकिंग में काफी फायदा मिला है. वो अब नंबर एक की पोजीशन के काफी करीब पहुंच चुके हैं.

 

सूर्य कुमार भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़

 

भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज Surya Kumar Yadav भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ है. मिडिल आर्डर में वो तेजी से रन बटोरते हैं. खासकर टी20 फार्मेट में उनकी विस्फोटक बल्लेेबाजी टीम को जीत दिलाने में बेहद उपयोगी साबित होती है. आईसीसी की ताजा टी20 प्लेयर रैंकिंग में सूर्य कुमार यादव अब नंबर 1 की पोजीशन में मौजूद  पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से सिर्फ एक रैंक पीछे हैं. सूर्य कुमार यादव अब 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं. आईसीसी की टी20 रैंकिग में यह उनके करियर का सबसे टॉप स्थान है.  रविवार को हैदराबाद में तीसरे टी20 में 36 गेंदों में 69 रनों की मैच जीतने वाली पारी के बाद  उनके बल्लेबाजी रैंकिंग में उछाल हुई है.

 

 

कप्तान रोहित शर्मा 13वें स्थान पर

एशिया कप में सुपर-4 मुकाबलों में हारकर बाहर हुई भारतीय टीम ने जल्द ही अपनी गलतियों से सबक लिया. उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई 3 टी20 मैचों की सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया. खासकर कप्तान रोहित शर्मा से टीम को बहुत उम्मीदें थी जिनकों उन्होने बखबूी निभाया. रोहित ने पहले और दूसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को सीरीज में जीत हासिल करने में बड़ा योगदान दिया. उनके इस प्रदर्शन के बाद  आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में उन्हे फायदा मिला. रोहित शर्मा एक रैंक की बढ़त के साथ अब 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

 

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

8 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

17 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

53 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago