महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन और अमरनाथ यात्री
Sawan: आज सावन के पहले सोमवार के दिन उज्जैन से लेकर हरिद्वार तक देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह ही जहां भगवान महाकाल की पूजा की गई, वहीं रात से ही मंदिर परिसर में डेरा डाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भस्म आरती की गई. सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर गोरखपुर के झारखंडी शिव मंदिर में भी शिव भक्त लाइन लगाकर अपनी बारी आने का इंतजार करते देखे गए. वहीं दिल्ली में भक्तों ने चांदनी चौक के प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की. जम्मू-कश्मीर में बालटाल बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है. बर्फानी गुफा में बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं को भी फिर से शुरू किया गया.
कानपुर और हरिद्वार तक हर हर महादेव
सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर भक्तों ने कानपुर के नागेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. वहीं देव भूमि उत्तराखंड में सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर भक्तों ने हरिद्वार के दक्ष प्रजापति शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले. वहीं मेरठ के औघड़नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा की.
यूपी के सीएम ने दी सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं
सावन के पहले सोमवार के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं. अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना के पवित्र माह श्रावण के प्रथम सोमवार की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं.देवाधिदेव महादेव संपूर्ण जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है.
इसे भी पढ़ें: पंचक में सावन का पहला सोमवार, जानें कौन सा मुहूर्त है रुद्राभिषेक और भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ
खास है सावन का पहला सोमवार
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार पवित्र सावन माह के पहले सोमवार के दिन रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. वहीं इस बार सावन पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहे हैं. सावन के पहले सोमवार यानी श्रावण अष्टमी तिथि पर जहां सुकर्मा योग बन रहा है वहीं आज सावन माह के पहले सोमवार से होने की वजह से देश भर के मदिरों में भारी भीड़ है.
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…