आस्था

सावन के दूसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

Sawan Somwar 2023: आज सावन माह की शुरुआत होते ही आज सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई. काशी विश्वनाथ से लेकर महाकालेश्वर तक भक्त भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे. सावन महीने में आज 17 जुलाई को सावन के दूसरे सोमवार का व्रत है. पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ा था. इसे हरियाली अमावस्या और सावन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. भक्तों ने सावन माह के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. वहीं सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर गंगा स्नान भी किया. एक तो सावन और दूसरी तरफ सोमवार होने के कारण यह अमावस्या बेहद ही खास मानी जा रही है.

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सावन के दूसरे सोमवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया. सीएम योगी ने आज मंत्रोच्चार के बीच भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया. गोरखपुर में श्रद्धालुओं ने सावन महीने के दूसरे सोमवार को मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. गोरखपुर के तमाम मंदिरों में आज सुबह से ही भीड़ देखी गई.

महाकालेश्वर से लेकर काशी तक भक्तों की भारी भीड़

उज्जैन के महाकालेश्वर से लेकर उत्तर प्रदेश के कानपुर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई. सावन माह के दूसरे सोमवार को कानपुर के प्रसिद्ध आनंदेश्वर शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा की. वहीं काशी के विश्वनाथ मंदिर में भी सुबह से भक्तों की लाइन लगी थी. भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सुबह से ही मुस्तैद दिखे.

इसे भी पढ़ें: Sawan Somwar 2023: आज सावन के दूसरे सोमवार पर बने रहे हैं ये 4 शुभ संयोग, शिव जी कृपा से मिलेगा कई गुना फल

सोमवती अमावस्या है खास

सावन के दूसरे सोमवार पर चार शुभ योग बन रहे हैं. आज अमावस्या तिथि है इस कारण इस सोमवार को सोमवती अमावस्या कहा जाएगा. हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया. वहीं देश भर के तमाम घाटों पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. अमावस्या के चलते आज स्नान और दान का विशेष महत्व है. वहीं पितरों की शांति के लिए भी आज पूजा की जाती है.

Rohit Rai

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

8 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

27 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

39 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

45 minutes ago