Petrol-Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई है. ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में सुस्ती देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड तेल की बात करें तो अभी ये 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 79.36 डॉलर पर अपना कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.61 फीसदी की सुस्ती के साथ अभी 74.96 डॉलर पर कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के कारण देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव हुआ है. हालांकि, देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं है.
दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे महंगा और डीजल भी 10 पैसे महंगा हुआ है. यहां पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये तो डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में फिर मंदिर पर हमला, दागा रॉकेट लॉन्चर, सीमा हैदर मामले में 26/11 जैसे हमले की दी गई थी धमकी
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…