दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
Sawan Somwar 2023: 4 जुलाई से पवित्र सावन मास की शुरुआत हो चुकी है. हर साल पवित्र श्रावण मास की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. हिंदू धर्म मे सावन मास को सबसे पवित्र मास में से एक माना जाता है. कहते है इस दिन पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. सावन में बहुत से शिव भक्त व्रत भी रखते हैं. ऐसी माना जाता है कि भगवान शिव इस दिन विधि विधान से व्रत और पूजन करने से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. लेकिन, व्रत में कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. तो आइए जानते हैं सावन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए.
सावन सोमवार के व्रत में सादा भोजन खाना चाहिए. इसमें आप सेंधा नमक से तैयार भोजन कर सकते हैं. हालांकि कई लोग सोमवार के व्रत में सेंधा नमक का सेवन भी नहीं करते हैं. ऐसे में उबले आलू, दही के साथ या कुछ मीठा जैसे लौकी या आलू का हलवा खा सकते हैं. उबले आलू खाने से जल्दी भूख नहीं लगती और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है.
शरीर के लिए भोजन जरूरी है हालांकि उपवास में कई चीजों का सेवन करना जरूरी है. इसलिए सोमवार या सावन के उपवास में फलों का सेवन कर सकते हैं. दोपहर में या शाम के नाश्ते में भूख लगने पर सेब, केले, अनार, तरबूज, खीरा या आम जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं. ये फल शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं. ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं, हालांकि व्रत में खट्टी चीजों का सेवन वर्जित माना जाता है.
ये भी पढ़ें:Sawan Somwar 2023: आज सावन के दूसरे सोमवार पर बने रहे हैं ये 4 शुभ संयोग, शिव जी कृपा से मिलेगा कई गुना फल
सावन के महीने में बारिश की वजह से हरी पत्तेदार सब्जियां खूब होती है, लेकिन इस समय हरी पत्तेदार सब्जियों को खाना अच्छा नहीं माना जाता है. सावन के महीने में हरी पेत्तदार सब्जियों में बैक्टीरिया उत्पन्न होते हैं. इस वजह से हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने से पेट संबंधी कई तरह की समस्याएं होने लगती है.
आपको बता दें कि हरी पत्तेदार सब्जियों और डेयरी उत्पादों के साथ ही बुजुर्ग इस समय बैंगन खाने को भी मना करते हैं. इस मौसम में बैंगन को न खाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि बारिश के कारण बैंगन में कीड़े लग जाते हैं. यदि आप कीड़े लगे बैंगन को खाते हैं तो इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है.
सावन सोमवार व्रत में प्याज और लहसुन का भी सेवन नहीं करना चाहिए. यह चीजें तामसिक होती हैं और व्रत में इन चीजों को नहीं खाया जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…