पंचक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Panchak from 26 to 30 June 2024: हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य मुहूर्त (अच्छा समय) देखकर दिया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अशुभ समय में किए कार्य शुभ परिणाम नहीं देते हैं. यही कारण है कि पंचक के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक के दौरान कुछ कार्यों को करने से परहेज करना चाहिए. पंचांग के अनुसार, इस बार 26 जून से शुरू हो चुका है जो कि 30 जून तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक में शतभिषा, धनिष्ठा, उत्तराभाद्रपद, पूर्वाभाद्रपद और रेवती ये 5 नक्षत्र आते हैं. इन्हीं पांच नक्षत्रों को ध्यान में रखकर पंचक के दौरान शुभ कार्य करने से बचा जाता है.
पंचक के दौरान धनिष्ठा नक्षत्र पड़ने पर घास, लकड़ी जैसी जलने वाली वस्तुएं इक्कठा करने से परहेज किया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आग लगने का भय बना रहता है.
पंचक के दौरान जब रेवती नक्षत्र चल रहा हो उस वक्त घर का छत नहीं ढलवाना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि ऐसा करने से आर्थिक नुकसान होता है.
ज्योतिष शास्त्र के दौरान पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करने से परहेज करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिण को यमराज की दिशा के तौर पर माना गया है. ऐसे में पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा नुकसानदेह साबित हो सकता है.
पंचक में शव का अंतिम संस्कार करने से पहले किसी योग्य पंडित से सलाह जरूर लेना चाहिए. पंचक के दौरान विधि-विधान से अंतिम संस्कार ना करने पर दोष लगता है. इसलिए पंचक के दौरान इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए.
शास्त्रों में पंचक के दौरान चारपाई का निर्माण करना अशुभ माना गया है. मान्यता है कि पंचक के दौरान ऐसा करने से कोई बड़ा संकट खड़ा हो सकता है.
सोमवार से शुरू हो रहे पंचक को राज पंचक कहा गया है. शास्त्रों में इस पंचक को शुभ माना गया है. मंगलवार से शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहा जाता है. अग्नि पंचक के दौरान निर्माण कार्यों को करने से बचना चाहिए.
शनिवार को शुरू होने वाला पंचक मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है. इस दौरान किसी भी प्रकार के जोखिम भरे कार्य नहीं करने चाहिए.
शुक्रवार से शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक के रूप में जाना जाता है. इस पंचक की अवधि में यात्रा नहीं की जाती है.
यह भी पढ़ें: इस साल कब है हरियाली तीज का व्रत? नोट कर लें डेट, शुभ मुहूर्त और खास नियम
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…