आस्था

Panchak March 2023: आज से शुरु हुआ पंचक, भूल कर भी यह काम करने से हो सकता है भारी नुकसान

Panchak March 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों की गणना के आधार पर कुछ समय या काल ऐसे होते हैं, जिन्हें अत्यंत अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करना सही नहीं माना जाता. इसी तरह पंचक काल में भी कई तरह के शुभ कामों को करने की मनाही रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सामान्यत: माह में एक बार पंचक तो आते ही है, लेकिन दिन के हिसाब ले यह अलग-अलग होता है.

नाम के अनुसार हीं पंचक की समय अवधि पांच दिनों तक रहती है. हिंदू धर्म में पंचक के दौरान कुछ कार्य पूरी तरह से वर्जित रहते हैं. इस बार आज के दिन यानी रविवार से शुरु होने वाले पंचक को रोग पंचक कहा जाता है.

कब से कब तक है पंचक

पंचक की शुरुआत 19 मार्च से हो जाएगी और यह पांच दिन रहने के बाद 23 मार्च को खत्म हो जाएगा. ज्योतिष के अनुसार यह आज दोपहर 11 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 23 मार्च के 02 बजकर 08 मिनट तक चलेगा.

रोग पंचक 2023 में कौन-से काम करना होगा शुभ

ज्योतिष के अनुसार रविवार के दिन शुरू होने वाले पंचक को रोग पंचक कहा जाता है. जहां इस दौरान कुछ कामों को करने की मनाही रहती है वहीं इस पंचक को कई कामों के लिए शुभ भी माना जाता है. बताया जा रहा है कि इस पंचक के दौरान सरकारी और संपत्ति से जुड़े कामों को करने में सफलता मिलती है. इसके अलावा इस काल में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: तांबे का सूर्य दिलाता है प्रसिद्धि, मिलता है व्यापार में लाभ और करियर में होती है तरक्की 

पंचक के दौरान इन कामों से बचें

इस अवधि में अगर आप नए घर का निर्माण या पुराने घर की मरम्मत करवाने की भी सोच रहे हैं तो फिलहाल उसे इन पांच दिनों के लिए स्थगित कर दें. ज्योतिष के अनुसार इन दिनों में दक्षिण दिशा में किसी तरह की यात्रा से भी बचना चाहिए. माना जाता है कि यह दिशा यमलोक के स्वामी यमराज की हैं. हो सके तो अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखें.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

3 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

3 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago