दुनिया

पाकिस्तान गई अंजू पर बनेगी फिल्म ‘मेरा अब्दुल ऐसा नहीं’, जानें किसने किया यह ऐलान?

Anju Nasrullah News: हिंदुस्‍तान में अपने पति और बच्‍चों को धोखा देकर पाकिस्‍तान भागी ‘अंजू’ नाम की महिला ने वहां खैबर पख्तूनख्वा में एक मुस्लिम पुरुष से निकाह कर लिया. वहां से उसने वीडियो कॉल पर कहा कि अब वो हिंदुस्‍तान नहीं लौटेगी. दूसरी ओर, यहां हिंदुस्‍तान में ‘अंजू’ के माता-पिता बदनामी झेल रह हैं और लोगों के ताने सुन-सुनकर परेशान हैं. बहुत-से लोगों का कहना है कि ‘अंजू’ ने गलत किया, एक तो वो बिना किसी को बताए पाकिस्‍तान चली गई और उसने अपने पहले पति से तलाक भी नहीं लिया था.

बहरहाल, कई फिल्‍म निर्माता अंजू पर फिल्‍म बनाने को इच्‍छुक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंजू के जीवन पर बनने वाली फ़िल्म के लिए ‘मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है’ टाइटल बुक करवा दिया गया है. ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ बनाने वाले प्रोड्यूसर अमित जानी ने सीमा और अंजू की लाइफ स्टोरी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है. उनकी मानें तो पाकिस्‍तान की सीमा और हिंदुस्‍तान से भागी अंजू के जीवन पर बनने वाली फिल्म के लिए टाइटल भी रजिस्टर करवाया जा चुका है और जल्द ही थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया जाएगा.

नसरुल्‍लाह से किया निकाह, खूब बरसा ‘धन’
बता दें कि ‘अंजू’ जिस पाकिस्‍तानी शख्‍स की बीवी बनी है, उसका नाम नसरुल्‍लाह है, वह खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां के अपर दीर के गांव कुलशों का रहने वाला है. दोनों के बीच कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई थी. चैट करते-करते दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया. उसके बाद ‘अंजू’ ने तय किया कि वो उसी के साथ अपनी जिंदगी गुजारेगी, इसके लिए पहले उसने अपने लिए पासपोर्ट बनवाया, और फिर वीजा हासिल किया. इसके बाद अपनी कंपनी को छुट्टी अप्‍लाई करके कहा कि कहीं घूमने जा रही है. इसी तरह अपने पति को भी उसने ये भनक नहीं लगने दी कि किसी से अफेयर है और पाकिस्‍तान जा रही है.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की ईसाई लड़की अंजू पाकिस्तान जाकर बन गई ‘फातिमा’, नसरुल्लाह से किया निकाह, सामने आया प्री-वेडिंग वीडियो शूट

खूब कर रही मस्ती, सोशल मीडिया पर छाई
जब ‘अंजू’ पाकिस्‍तान चली गई थी, तो वहां से वीडियो सामने आने पर सबको यह पता चला कि वो पाकिस्‍तान में है. इसके कुछ ही दिनों बाद उसने नसरुल्‍लाह से निकाह को मंजूरी दे दी. अब सोशल मीडिया पर आए रोज ‘अंजू’ की चर्चा होती है. उसकी कई वीडियो अब तक पाकिस्‍तान से आ चुकी हैं, जिनमें वह मस्‍ती करते दिखाई दे रही है. हालांकि, कई लोग ये कह रहे हैं कि ये खुशी चंद दिनों के लिए है. उसे बाद में पछतावा भी होगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

8 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

17 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

30 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

32 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

35 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

36 minutes ago