आस्था

पितृ पक्ष में शॉपिंग कर सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र-पुराण

Pitru Paksha 2024 Shopping Rules: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के विशेष महत्व दिया गया है. पितृ पक्ष में पितरों के निमित्त किए जाने वाले श्राद्ध कर्म को गरुड़ पुराण और ब्रह्मपुराण में विस्तार से बताया गया है. हिंदू धर्म के लोग अक्सर अपने शुभ कार्य की शुरुआत देवता और पितरों को स्मरण करते हुए करते हैं. शुभ कार्य की सफलता के लिए पितरों का आशीर्वाद लेना जरूरी माना गया है क्योंकि मान्यता है कि पूर्वजों को तृप्त किए बना देवता भी आशीर्वाद नहीं देते हैं.

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष 17 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. जबकि पितृ पक्ष का समापन 2 अक्टूबर को सर्पपितृ अमावस्या के दिन होगा. ऐसे में लोगों के मन में ऐसे सवाल उमड़ते होंगे कि क्या पितृ पक्ष में शॉपिंग यानी खरीदारी की जा सकती है, पितृ पक्ष में खरीदारी करना शुभ है या अशुभ. आइए जानते हैं कि क्या पितृ पक्ष में खरीदारी करना उचित है.

पितृ पक्ष में शॉपिंग करें या नहीं

पितृ पक्ष में शॉपिंग यानी खरीदारी ना करें, इसका जिक्र किसी भी प्रमाणिक धार्मिक ग्रंथ में नहीं मिलता है. पितरों के निमित्त श्राद्ध (तर्पण, पिंडदान) के लिए साल के 15 दिन ही दिए गए हैं. ऐसे में शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि पितृ पक्ष के दौरान हर प्रकार के सांसारिक मोहमाया को त्यागकर पितरों (पूर्वजों) का स्मरण करना उचित है. कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में तभी तरक्की करता है जब उसे देवता और पितर (पूर्वज) का आशीर्वाद प्राप्त हो.

सांसारिक बातों से रहें दूर

पितृ पक्ष ही एकमात्र ऐसा अवसर होता है जब 15 दिनों तक हमारे पूर्वज धरती पर पधारते हैं. ऐसे में लोग व्यवहार को ध्यान में रखते हुए खरीदारी इत्यादि करने के बजाय पितरों को प्रसन्न करने के लिए दान किए जाते हैं. श्राद्ध पक्ष में एकाग्रचित्त होकर पितरों के प्रति समर्पित रहें इसलिए इस दौरान सांसारिक बातों से दूर रहने की बात कही जाती है.

कैसे खुश होते हैं पूर्वज?

शास्त्रों के अनुसार, पितृ पक्ष में सिर्फ श्राद्ध और दान करने से ही हमारे पूर्वज खुश नहीं होते, वे यह भी देखते हैं कि उनके वंशज पूर्वजों के लिए क्या कर रहे हैं. दिवंगत होने के इतने वर्षों के बाद भी किस प्रकार का भाव उनके वंशजों के मन में विद्यमान है. कहा जाता है कि सच्ची श्रद्धा और समर्पण के साथ अर्पित की गई कोई भी वस्तु पितृ देव खुश होकर ग्रहण कर लेते हैं.

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में तर्पण के दौरान भूल से भी ना करें ऐसी गलती, आपके पूर्वज हो सकते हैं नाराज!

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष के दौरान पितरों की पूजा में शामिल करें ये 1 चीज, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद; हमेशा रहेंगे खुशहाल

Dipesh Thakur

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

11 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

30 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

32 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

49 minutes ago