दुनिया

US News: अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी पर 4 की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल; पारित होगा बंदूक सुरक्षा कानून! बाइडन ने इनसे मांगी मदद

US News: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बुधवार को जॉर्जिया के पास अपालाची हाईस्कूल में गोलीबारी हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है तो वहीं नौ से अधिक लोग घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पूरे अमेरिका में हड़कंप मचा हुआ है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और व्हाइट हाउस ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसी के साथ ही बाइडन ने रिपब्लिकन से बंदूक हिंसा को रोकने के लिए मदद मांगी है. साथ ही ये भी अपील की है कि बंदूक सुरक्षा कानून पारित करने के लिए संसद में डेमोक्रेट के साथ मिलकर काम करें.

बता दें कि इस घटना को लेकर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी निन्दा की है. उन्होंने हैम्शायर में कहा, यह बेहद भयावह है कि हर दिन माता-पिता को बच्चों को इस चिंता में स्कूल भेजना पड़ता है कि उनका बच्चा जिंदा घर वापस आएगा भी या नहीं. तो दूसरी ओर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि इन पोषित बच्चों को एक बीमार राक्षस ने बहुत जल्दी हमसे छीन लिया.

ये भी पढ़ें-PM Modi Singapore Visit: सिंगापुर के संसद भवन में पीएम मोदी का किया गया भव्य स्वागत, पीएम वोंग से की मुलाकात; समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर-Video

हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता

दूसरी ओर इस पूरी घटना को लेकर व्हाइट हाउस ने संसद से कुछ करने का आह्वान किया है. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जीन पियरै ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, ‘हमें वैश्विक पृष्ठभूमि की जांच करने की जरूरत है. हमें हथियारों और उच्च क्षमता वाले मैगजीन पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है. इसके अलावा आग्नेयास्त्रों के सुरक्षित भंडारण, रोकथाम कार्यक्रमों में निवेश करने और नेशनल रेड फ्लैग कानून को पारित करने की जरूरत है.’

एक खुशहाल माहौल बदल गया भयानक याद में

जो बाइडन ने इस घयना को लेकर कहा है कि ‘जिल और मैं बंदूक हिंसा में गई लोगों की जान का शोक मना रहे हैं. साथ ही उन बचे लोगों के बारे सोच रहे, जिनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई. जॉर्जिया के स्कूल में एक खुशहाल माहौल होना चाहिए था, जो अब भयानक याद में बदल गया कि कैसे बंदूक हिंसा हमारे समुदायों को अलग कर रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस बात पर अफसोस जताते हुए कहा कि देश भर में छात्र पढ़ना-लिखना सीखने के बजाय झुकना और छिपना सीख रहे हैं. हम इसे सामान्य मानकर नहीं चल सकते. इसे स्वीकार करना जारी नहीं रख सकते. हम संघीय, राज्य और स्थानीय स्तर पर अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं और उनके आभारी हैं, जिन्होंने संदिग्ध को हिरासत में लिया और कई मासूम जानों को बचा लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago