आस्था

Radha Ashtami 2026: बरसाना में बरसे राधे की कृपा! जन्मोत्सव के लिए उमड़ रहे लाखों श्रद्धालु; ऐसी हैं व्यवस्था

श्रीकृष्ण जन्मोत्‍सव के आनंद में तर-बतर होने के बाद अब ब्रजभूमि अपनी आराध्या, वृषभानु-दुलारी श्रीराधा के प्राकट्योत्सव के लिए पूरी तरह सज चुकी है. श्रीराधा हजारों साल पहले रावल ग्राम में यमुना किनारे अष्‍टमी के दिन कमल पुष्प पर प्रकट हुई थीं. कालगणना के अनुसार, इस बार 19 सितंबर को उनका 5254वां प्राकट्योत्सव है.

‘राधाष्टमी’ पर्व के लिए बरसाना के भानु-शिखर (ब्रह्मांचल पर्वत) पर स्थित विश्व प्रसिद्ध ‘श्री लाडली जी मंदिर’ को पूरी भव्‍यता से सजाया जा रहा है. देश-विदेश से उमड़ रहे भक्तों की भीड़ को देखते हुए मथुरा जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा-प्रबंधन का अभेद्य खाका तैयार किया है.

राधाष्टमी पर यूं दमकेगा लाडजी का मंदिर

राधानगरी में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

राधानगरी बरसाना में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या हर साल रिकॉर्ड तोड़ रही है. अभी छाता, गोवर्धन और नंदगांव से बरसाना आने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने लगी हैं. कस्बे में स्थानीय स्तर पर जाम की समस्‍या रहती है, ऐसे में प्रशासन ने सभी बाहरी-भारी वाहनों, पर्यटकों की बसों और टैक्सियों को बरसाना की सीमा से 1 से 3 किलोमीटर पहले ही रोकने का निर्णय लिया है.

यहाँ कई एकड़ भूमि में अस्थाई पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहाँ से बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए ई-रिक्शा और शटल सेवा की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़िए: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब राधाष्टमी मनाने को उत्साहित करोड़ों सनातनी, क्या आपने किए इनके प्राकट्य स्थल के दर्शन?

पहाड़ी गलियारों में सजीं सैकड़ों दुकानें

लाडली जी मंदिर जाने वाले मुख्य घुमावदार पहाड़ी रास्तों और गैलरियों में इस समय जबरदस्त चहल-पहल है. अष्टछाप पदों की मधुर गूंज के बीच दोनों ओर प्रसादी, सूखे मेवे, बूंदी के लड्डू, ब्रज की पोशाकें, इत्र, बांसुरी, फूल-मालाओं और युगल सरकार के मनोहारी चित्रों की ढेरों अस्थाई दुकानें सज चुकी हैं. भक्तों के कदम ‘राधे-राधे’ के जयकारों के साथ लगातार मंदिर की सीढ़ियों की ओर बढ़ रहे हैं.

बरसाना में हरी-भरी पहाड़ी पर मंदिर तक रोप-वे

वन-वे रूट और रैंप से निकासी व्यवस्था

मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए आगरा मंडल प्रशासन और मथुरा पुलिस ने सख्त प्रोटोकॉल लागू किया है:

एकल मार्ग (वन-वे सिस्टम): मुख्य सीढ़ियों के रास्ते केवल श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति होगी.

निकासी की व्यवस्था: दर्शन के उपरांत भक्तों को निकास के लिए नवनिर्मित रैंप वाले मार्ग से नीचे उतारा जाएगा ताकि प्रवेश और निकास की कतारें आमने-सामने न टकराएं.

होल्डिंग एरिया: जगमोहन और गर्भ-गृह के बाहर लोहे की स्थायी मजबूत बैरिकेडिंग की गई है. भीड़ का दबाव बढ़ते ही श्रद्धालुओं को नीचे होल्डिंग एरिया में रोक-रोककर दर्शन के लिए छोड़ा जाएगा.

वरिष्ठ नागरिकों और स्वास्थ्य सुरक्षा: पहाड़ी चढ़ने में असमर्थ वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर और डॉक्टरों की 10 से अधिक मोबाइल मेडिकल टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी.

लाइव स्ट्रीमिंग: घर बैठे करें लाडली जी के दर्शन

‘श्री लाडली जी मंदिर’ के एक पुजारी ने कहा कि जो श्रद्धालु अत्यधिक भीड़, अस्वस्थता या उम्र के कारण बरसाना नहीं पहुँच पा रहे हैं, उनके लिए प्रशासन व मंदिर सेवायतों द्वारा भव्य लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) का प्रबंध किया जा रहा है. 19 सितंबर की भोर में होने वाले श्रीजी के पंचामृत महाभिषेक और बधाई गायन के दर्शन विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, यूट्यूब चैनल्स और धार्मिक टीवी चैनलों पर सीधे प्रसारित किए जाएंगे.

इस अवसर पर BharatExpress.Com के ये विशेष आलेख भी पढ़ सकते हैं:

आज देखिए बृजभूमि में हजारों साल पहले हुईं श्री राधा-कृष्ण की सचित्र बाल लीलाएं, ये अहसास करने दुनियाभर से आते हैं लोग

अष्‍टमी को देवकी की 8वीं संतान के रूप में प्राकट्य, 8 सखी, 8 ही पटरानियां…जानिए श्रीकृष्ण से ‘8’ अंक का क्‍या ताल्‍लुक रहा

5253वाँ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: परमेश्वर ने जब पृथ्वी पर लिया था मानव अवतार, 125 वर्ष बिताए — प्रस्थान करते ही शुरू हुआ कलयुग

1.2 अरब से ज्यादा सनातनियों के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण का 5253वाँ जन्मोत्सव, जानें पूजन विधि, भोग सामग्री और सिद्ध मंत्र

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के लिए फिर बुलंद हुई आवाज, साधु-संतों ने कर डाली ‘कारसेवा’ की घोषणा; कब निपटेगा विवाद?

चले आइए श्री राधा-कृष्ण के ब्रज में होली खेलने… 24 फरवरी से 5 मार्च तक होलिकोत्‍सव का आनंद लेंगे लाखों लोग

शाम ढलते ही बंद हो जाता है यह वन: हर रात रास रचाने आते हैं 12-13 साल के कान्‍हा, तुलसी के पौधे बन जाते हैं गोपियां

‘यशोमति मैया से बोले नंदलाला…’ श्री कृष्ण पर बने हैं ढेरों गाने, लीला और भक्ति का दिखता है संगम

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

20 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

36 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago