आस्था

रक्षा बंधन पर छोटे और बड़े भाई को टीका लगाने का है अलग-अलग नियम, जानें किस उंगली से लगाएं तिलक

Rakshabandhan 2024 Tilak: पंचांग के अनुसार, आज यानी 19 अगस्त को सावन मास की पूर्णिमा तिथि है. ऐसे में आज रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा. यह त्योहार भाई-बहन के लिए खास है. राखी बांधने के लिए अपराह्न (दोपहर) का समय अत्यंत खास है क्योंकि इस दौरान भद्रा का साया नहीं है. अपराह्न काल में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 4 बजकर 31 मिनट तक राखी बांधी जा सकती है. इसके अलावा प्रदोष काल का समय भी राखी बांधने के लिए शुभ माना जा रहा है.

राखी बांधने के लिए प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 3 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 19 मिनट तक है. रक्षा बंधन के दिन बहनें, अपने भाई को राखी बांधने के दौरान उनके माथे पर टीका लगाती हैं. शास्त्रों में छोटे और बड़े भाई को टीका लगाने के लिए अलग-अलग नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं कि रक्षा बंधन के दिन छोटे और बड़े भाई को किन उंगली से तिलक लगाना शुभ रहेगा.

यह भी पढ़ें: राखी बांधने के लिए ये है उत्तम मुहूर्त, जानें, पूजा-विधि से लेकर सब कुछ

तिलक लगाने के लिए किस उंगली का करें प्रयोग?

रक्षा बंधन के दिन भाई के माथे पर तिलक लगाने के लिए शास्त्रों में बताए गए उचित उंगली का प्रयोग करना चाहिए. अगर भाई बड़ा और बहन छोटी है तो ऐसे में अनामिका (सबसे छोटी उंगली से ठीक पहले वाली) से तिलक लगाना चाहिए. वहीं, अगर बहन बड़ी है और भाई छोटा है तो ऐसे में तिलक लगाने के लिए अंगूठे का प्रयोग करना चाहिए. बहन अगर अपने छोटे भाई को अंगूठे से तिलक करती हैं तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

किस हाथ की उंगली के लगाएं तिलक?

शास्त्रों के अनुसार, रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के लिए दाएं हाथ की उंगली का प्रयोग करना चाहिए. दाएं हाथ की उंगली से तिलक लगाने पर भाई के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

तिलक लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

रक्षा बंधन के दिन भाई को तिलक लगाते वक्त कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. भाई के माथे पर तिलक बिल्कुल सीधा लगाना चाहिए, तिरछा नहीं. साथ ही साथ तिलक लगाने के बाद अक्षत भी लगाना चाहिए क्योंकि इसके बिना तिलक अधूरा माना गया है.

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर राशि के अनुसार भाई को बांधें राखी, चमक उठेगी किस्मत

Dipesh Thakur

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

58 seconds ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

9 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

18 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

60 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago