आस्था

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन पर राशि के अनुसार भाई को बांधें राखी, चमक उठेगी किस्मत

Raksha Bandhan 2024 Rakhi According to Zodiac: राखी, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. प्रत्येक साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है. इस साल रक्ष बंधन का त्योहार सोमवार, 19 अगस्त को यानी आज मनाया जा रहा है. खास बात ये है कि रक्षा बंधन पर आज सावन का अंतिम सोमवार भी है. रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने या बंधवाने के लिए भद्रा काल का त्याग किया जाता है. जिसको लेकर मान्यता है कि इस दौरान राखी बांधने-बंधवाने से जीवन में संकट उत्पन्न होने लगता है. आइए, अब जानते हैं कि राशि के अनुसार, किस रंग की राखी बांधना या बंधवाना शुभ रहेगा.

मेष राशि

मेष राशि से जुड़े जातकों को रक्षा बंधन के दिन अपने भाई को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए. चूंकि, लाल रंग का संबंध मंगल ग्रह से है इसलिए इस रंग की राखी बांधने या बंधवाने से मंगल ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि से जुड़े लोगों को रक्षा बंधन के दिन नीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए. इससे जीवन में शुभता का संचार होता है.

मिथुन राशि

मथुन राशि जुड़ी बहनें अपने भाई को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए. चूंकि, मिथुन राशि पर बुध ग्रह का प्रभाव रहता है इसलिए उनके लिए यह राशि बंधवना शुभ साबित होगा.

कर्क राशि

रक्षा बंधन के दिन कर्क राशि के जातकों को सफेद रंग की राखी बंधवानी चाहिए. बहनें इस दिन अपने भाई को सफेद रंग की राखी बांधे क्योंकि ऐसा करना दोनों के लिए शुभ रहेगा.

सिंह राशि

इस राशि के लोगों रक्षा बंधन के दिन अपनी बहन से लाल या पीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए. सिंह राशि पर सूर्य ग्रह का प्रभाव रहता है और सूर्य देव को ये रंग बेहद प्रिय हैं.

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन के दिन इन 3 चीजों से लगाएं भाई के माथे पर तिलक, दिन-रात होगी तरक्की

कन्या राशि

कन्या राशि से जुड़ी बहनें रक्षा बंधन के दिन अपने भाई को हरे रंग की राखी बंधें. कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है. इसलिए इस रंग की राखी बांधने के बुध देव की कृपा प्राप्त होगी.

तुला राशि

रक्षा बंधन के दिन तुला राशि से संबंध रखने वाली बहनों को अपने भाई की कलाई पर गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि तुला राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र देव की कृपा पाने के लिए इस रंग की राखी को बांधना शुभ रहेगा.

वृश्चिक राशि

जिन बहनों की राशि वृश्चिक है, उन्हें रक्षा बंधन के दिन अपने भाई को लाल या मेहरून रंग की राखी बांधनी चाहिए. मंगल देव इस राशि के स्वामी हैं इसलिए इस रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा.

धनु राशि

रक्षा बंधन के दिन धनु राशि से संबंधित बहनों को अपने भाई की कलाई पर पीले या सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए. धनु राशि का स्वामी भी शुक्र है और शुक्र देव को ये दो रंग बेहद प्रिय हैं.

यह भी पढ़ें: बहनों को भद्रा के दौरान क्यों नहीं बांधनी चाहिए राखी, वजह है बेहद खास

मकर राशि

रक्षा बंधन के दिन मकर राशि से संबंधित जातकों को अपनी बहन से नीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए. चूंकि, मकर राशि पर शनि का प्रभाव रहता है. इसलिए, नीले रंग की राशि बंधवाने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी.

कुंभ राशि

चूंकि, कुंभ राशि पर भी शनि का प्रकोप रहता है. ऐसे में बहनों को चाहिए कि रक्षा बंधन के दिन अपने भाई कलाई पर नीले रंग की राखी बांधें ताकि शनि देव की कृपा प्राप्त हो सके.

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं. ऐसे में बहनों को चाहिए के वे रक्षा बंधन के दिन अपने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधें. बृहस्पति देव को पील रंग अत्यंत प्रिय है.

भद्रा काल को छोड़कर इस शुभ मुहूर्त में बांधें राखी

पंचांग के मुताबिक, इस बार रक्षा बंधन के दिन भद्रा काल सुबह 6 बजकर 21 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक है. चूंकि, धार्मिक मान्यता के अनुसार, राखी बांधने के लिए दोपहर यानी अपराह्न का समय सबसे शुभ और उपयुक्त माना गया है. ऐसे में रक्षा बंधन के दिन दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से शाम 4 बजकर 31 मिनट और शाम 7 बजकर 03 मिनट से रात 9 बजकर 19 मिनट तक का समय शुभ है.

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, बनने जा रहे हैं ये दुर्लभ संयोग

Dipesh Thakur

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 minute ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

9 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

18 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

60 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago