Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रक्षा बंधन पर छोटे और बड़े भाई को टीका लगाने का है अलग-अलग नियम, जानें किस उंगली से लगाएं तिलक

Rakshabandhan 2024 Tilak: रक्षा बंधन के दिन भाई को राखी बांधने के साथ-साथ तिलक लगाने का भी विशेष महत्व है. शास्त्रों में छोटे और बड़े भाई को तिलक लगाने के अलग-अलग नियम बताए गए हैं. यहां जानिए, छोटे या बड़े भाई को किस उंगली से तिलक लगाना शुभ रहेगा.

Rakshabandhan 2025

Rakshabandhan 2024 Tilak: पंचांग के अनुसार, आज यानी 19 अगस्त को सावन मास की पूर्णिमा तिथि है. ऐसे में आज रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा. यह त्योहार भाई-बहन के लिए खास है. राखी बांधने के लिए अपराह्न (दोपहर) का समय अत्यंत खास है क्योंकि इस दौरान भद्रा का साया नहीं है. अपराह्न काल में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 4 बजकर 31 मिनट तक राखी बांधी जा सकती है. इसके अलावा प्रदोष काल का समय भी राखी बांधने के लिए शुभ माना जा रहा है.

राखी बांधने के लिए प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 3 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 19 मिनट तक है. रक्षा बंधन के दिन बहनें, अपने भाई को राखी बांधने के दौरान उनके माथे पर टीका लगाती हैं. शास्त्रों में छोटे और बड़े भाई को टीका लगाने के लिए अलग-अलग नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं कि रक्षा बंधन के दिन छोटे और बड़े भाई को किन उंगली से तिलक लगाना शुभ रहेगा.

यह भी पढ़ें: राखी बांधने के लिए ये है उत्तम मुहूर्त, जानें, पूजा-विधि से लेकर सब कुछ

तिलक लगाने के लिए किस उंगली का करें प्रयोग?

रक्षा बंधन के दिन भाई के माथे पर तिलक लगाने के लिए शास्त्रों में बताए गए उचित उंगली का प्रयोग करना चाहिए. अगर भाई बड़ा और बहन छोटी है तो ऐसे में अनामिका (सबसे छोटी उंगली से ठीक पहले वाली) से तिलक लगाना चाहिए. वहीं, अगर बहन बड़ी है और भाई छोटा है तो ऐसे में तिलक लगाने के लिए अंगूठे का प्रयोग करना चाहिए. बहन अगर अपने छोटे भाई को अंगूठे से तिलक करती हैं तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

किस हाथ की उंगली के लगाएं तिलक?

शास्त्रों के अनुसार, रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के लिए दाएं हाथ की उंगली का प्रयोग करना चाहिए. दाएं हाथ की उंगली से तिलक लगाने पर भाई के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

तिलक लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

रक्षा बंधन के दिन भाई को तिलक लगाते वक्त कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. भाई के माथे पर तिलक बिल्कुल सीधा लगाना चाहिए, तिरछा नहीं. साथ ही साथ तिलक लगाने के बाद अक्षत भी लगाना चाहिए क्योंकि इसके बिना तिलक अधूरा माना गया है.

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर राशि के अनुसार भाई को बांधें राखी, चमक उठेगी किस्मत



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital