आस्था

रामनवमी से पहले अयोध्या में भगवान रामलला के ललाट पर हुआ ‘सूर्य तिलक’, 90 सेकंड तक चला सफल ट्रायल

राम नवमी 2025 की तैयारियां अयोध्या में जोर-शोर से चल रही हैं, और पूरी अयोध्या को भव्यता से सजाया गया है. राम मंदिर में सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. इस बीच, राम नवमी के पूर्व भगवान राम लला के ललाट पर भगवान सूर्य ने तिलक किया. सूर्य तिलक का ट्रायल ठीक दोपहर 12:00 बजे किया गया और यह 90 सेकंड तक चला. इस ट्रायल में IIT रुड़की और IIT चेन्नई के एक्सपर्ट मौजूद रहे. अब 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के दिन ठीक 12:00 बजे भगवान सूर्य फिर से राम लला के ललाट पर तिलक करेंगे, और यह ट्रायल सफल रहा है.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाएं

अयोध्या के IG रेंज, प्रवीण कुमार ने कहा कि राम नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते हैं. सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाएं पूरी की गई हैं. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन और CCTV कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही यातायात प्रबंधन भी किया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में भव्य उत्सव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार राम नवमी का पर्व अयोध्या में ऐतिहासिक और भव्य तरीके से मनाया जाएगा. इस बार पहली बार दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा, जो इस पर्व को और भी खास बनाएगा. इसके साथ ही, अष्टमी और नवमी के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत अनुभव होगा.

श्रद्धालुओं पर सरयू नदी के पवित्र जल की फुहार

बयान के अनुसार, राम कथा पार्क के पास आयोजित इन कार्यक्रमों में देश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है. जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि राम नवमी के दिन श्रद्धालुओं पर सरयू नदी के पवित्र जल की फुहार डाली जाएगी, जिसके लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा. यह फैसला श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम

जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल से न केवल धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा, बल्कि परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम भी देखने को मिलेगा. इस वर्ष राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में दो लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे, जो राम कथा पार्क के सामने, पक्का घाट और राम की पैड़ी पर प्रकाशमान होंगे.

परंपरा, तकनीक और भक्ति का संगम इस बार की राम नवमी को एक अविस्मरणीय घटना बना देगा, जो श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए विशेष बन जाएगा.


ये भी पढ़ें: Ram Navami 2025: 5 या 6 अप्रैल…इस बार कब मनाई जाएगी रामनवमी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

8 seconds ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

9 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

25 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago