आस्था

कब है साल की आखिरी सफला एकादशी? नोट कर लें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

Saphala Ekadashi 2024 Date Shubh Muhurat: साल में दो बार सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है. पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है. अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, यह साल की आखिरी एकादशी होती है. पौराणिक मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत रखने से हर काम सफल होते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर में सफला एकादशी का व्रत 26 तारीख को रखा जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं सफला एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि.

सफला एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त

दृक पंचांग के अनुसार, पौष कृष्ण एकादशी तिथि की शुरुआत 25 दिसंबर को रात 10 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी. वहीं, इस तिथि की समाप्ति 26 दिसंबर को देर रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, सफला एकादशी का व्रत गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा.

कब किया जाएगा सफला एकादशी का पारण?

दृक पंचांग के अनुसार, सफला एकादशी व्रत का पारण शुक्रवार 27 दिसंबर को किया जाएगा. एकादशी व्रत का पारण करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 10 मिनट से लेकर 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगा.

सफला एकादशी 2024 पूजन विधि

सफला एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें. इसके बाद भगवान विष्णु को धूप, दीप, फल, पंचामृत इत्यादि अर्पित करें. भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें नारियल, सुपारी, लौंग, आंवला, अनार इत्यादि अर्पित करें. पूजन के बाद भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की आरती करें. इस दिन जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना शुभ माना गया है.

सफला एकादशी 2024 व्रत-नियम

सफला एकादशी व्रत के दिन चावल खाने से परहेज करना चाहिए. मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाने वालों को अगले जन्म में रेंगने वाले जीव के रूप में जन्म लेना पड़ता है.

सफला एकादशी के दिन तुलसी में जल देने से बचना चाहिए. ऐसा करना व्रत नियम के खिलाफ माना गया है. मान्यता है कि एकादशी के दिन मां तुलसी निर्जला व्रत रखती हैं.

सफला एकादशी के दिन मन में किसी भी प्रकार के बुरे विचार ना लाएं. इस दिन अपने मन और मस्तिष्क को शुद्ध रखना चाहिए.

सफला एकादशी का व्रत रखने वालों को इस दिन पलंग या चारपाई पर नहीं सोना चाहिए. इस दिन जमीन या फर्श पर बिस्तर डालकर आराम करना चाहिए. इसके अलावा दिन के वक्त सोने से बचें.

अगर कोई सफला एकादशी का व्रत ना भी रखा हो फिर भी उसे इस दिन लहसुन-प्याज, नॉनवेज और शराब इत्यादि तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए.

Dipesh Thakur

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

11 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

18 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

30 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

38 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

42 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

52 minutes ago