सर्वपितृ अमावस्या 2024.
Sarva Pitru Amavasya 2024 Donts: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष में पड़ने वाले सर्वपितृ अमावस्या को खास महत्व दिया गया है. अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान का खास महत्व है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सर्वपितृ अमावस्या 2 अक्टूबर को है. कहा जाता है कि इस दिन पितरों का तर्पण करना अत्यंत शुभ होता है. सर्वपितृ अमावस्या के अगले दिन से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी. इस दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, सर्वपितृ अमावस्या के दिन कुछ गलतियां भूल से भी नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन क्या करें और क्या नहीं.
सर्वपितृ अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित माना गया है. ऐसे में इस दिन तामसिक भोजन करने से परहेज करना चाहिए. इस दिन लहसुन, प्याज, मास और शराब इत्यादि का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए.
सर्वपितृ अमावस्या के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान इत्यादि दैनिक कर्म से निवृत होकर पूर्वजों का तर्पण करना चाहिए और भगवान की उपासना करनी चाहिए.
मान्यतानुसार, सर्वपितृ अमावस्या के दिन बाल, नाखून काटने या कटवाने से परहेज करना चाहिए. कहा जाता है कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन ये काम करने से बेहद अशुभ फल प्राप्त होता है. ऐसे में सर्वपितृ अमावस्या के दिन इस इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या के दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन किसी को भी अपशब्द नहीं कहना चाहिए. बल्कि, इस दिन गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए. इतना ही नहीं, सर्वपितृ अमावस्या के दिन घर-परिवार के बड़े सदस्यों की इज्जत करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: अक्टूबर में चार ग्रहों का गोचर, 3 राशियों के लिए बेहद खास, धन लाभ के प्रबल योग
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…