शिवजी और राशिचक्र.
Sawan 2024 Lord Shiv Favourite Zodiac: भगवान शिव की उपासना के लिए सावन का महीना अत्यंत शुभ माना गया है. वैसे तो भगवान शिव अपने प्रत्येक भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं लेकिन उन्हें मेष समेत 5 राशियों के लोग बेहद प्रिय होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन राशियों के लोग अगर शुद्ध मन से शिव जो एक लोटा जल भी जल भी अर्पित करते हैं तो उनकी जिंदगी संवर जाती है. इसके अलावा शिवजी इन राशियों से जुड़े लोगों बिगड़े काम भी आसानी से बना देते हैं. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानिए कि किन पांच राशि के लोगों पर भगवान शिव हमेशा मेहरबान रहते हैं.
मेष, भगवान शिव की सबसे प्रिय राशियों में से एक है. भगवान शिव की कृपा से इस राशि से जुड़े लोगों का भाग्य हमेशा साथ देता है. शिवजी की कृपा के परिणामस्वरूप मेष राशि से संबंधित लोगों को करियर औ रोजगार में भी तरक्की होती रहती है. ऐसे में अगर सावन में हर रोज तांबे के लोटे में जल, गुड़ लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करेंगे को खास लाभ होगा.
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है. चंद्रमा, भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान है इसलिए कर्क राशि के लोग भी भगवान शिव को प्रिय माने गए हैं. भगवान शिव इस राशि से जुड़े लोगों को संकटों से रक्षा करते हैं. कर्क राशि के लोग अगर सावन में शिव जी को पीतल के लोटे से जल अर्पित करेंग तो उन्हें शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी.
तुला राशि से संबंधित लोग आध्यात्मिक प्रकृति के माने जाते हैं. यही वजह है कि भगवान शिव इस राशि पर हमेशा महेरबान रहते हैं. शिवजी इनके हर बिगड़े काम संवार देते हैं. इस राशि से संबंधित लोगों के सिर पर हमेशा शिवजी का हाथ रहता है. सावन में जल में मिश्री मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा.
इस राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं और भगवान शिव, शनि देव के गुरु माने गए हैं. यही वजह है कि शिवजी को मकर राशि के लोग प्रिय होते हैं. मेहनती स्वभाव के कारण भगवान शिव इस राशि से संबंधित लोगों को हमेशा साथ देते हैं. शिवजी, मकर राशि वालों को मुश्किल वक्त में भी हमेशा साथ रहते हैं. सावन में जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से विशेष लाभ होगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि से जुड़े लोग भी शिवजी को बेहद प्रिय हैं. कुंभ राशि से जुड़े लोग स्वभाव से अच्छे होते हैं, इसलिए इन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती रहती है. कुंभ राशि से संबंधित लोग शनि देव की कृपा से सुख-समृद्धि से भरपूर रहते हैं. इस राशि से संबंधित लोगों को सावन में रोजाना शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: तीन, चार या पांच कितने पत्तों वाला बेलपत्र चढ़ाने से खुश होंगे भगवान शिव
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…