आस्था

सावन में शनि देव अचानक पलटेंगे इन 3 राशियों की किस्मत, बढ़ेगी धन-दौलत

Sawan 2024 Shani Gochar Rashifal: सावन का पावन महीना 22 जुलाई यानी आज से शुरू हो गया है. इस साल सावन 28 दिनों का है. ऐसे में सावन में शनि की चाल बेहद खास है क्योंकि सावन के पूरे महीने में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. साथ ही इस दौरान शनि देव उल्टी चाल में संचरण करते रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के कुंभ राशि में गोचर से शश नामक राजयोग बना हुआ है. इसके अलावा शनि देव के मूल त्रिकोण राशि में विराजमान होने से सावन का महीना कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं सावन के 28 दिनों में शनि देव की कृपा से किन राशियों की किस्मत पलटने वाली है.

कन्या राशि

कुंभ राशि में शनि की उपस्थिति कन्या राशि के लिए बेहद खास है. सावन मास में शुभ समाचार मिलेगा. शनि देव की कृपा से जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. छात्रों को इस दौरान गुड न्यूज मिल सकता है. परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा. व्यापारी वर्ग को शनि देव की विशेष कृपा के परिणामस्वरूप धन-दौलत में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण नजर आएगा. नौकरीपेशा वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

वृश्चिक राशि

शनि की वक्री चाल से आने वाले 28 दिन वृश्चिक राशि के लिए शुभ है. इस दौरान शनि के शुभ प्रभाव से तमाम कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा वालों पदोन्नति होगी. समाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. बिजनेस करने वालों को इस दौरान जमकर आर्थिक लाभ होगा. निवेश से अच्छा खास रिटर्न मिलेगा. पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा. किस्मत का पूरा साथ मिलेगा.

कुंभ राशि

सावन का महीना कुंभ राशि से लिए अत्यंत लाभकारी है. चूंकि, शनि देव इस राशि में मौजूद रहने वाले हैं, इसलिए नौकरी-व्यापार में उन्नित का योग बनेगा. आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है. लव लाइफ या वैवाहिक जीवन के लिए भी यह अवधि खास रहने वाली है. करियर में तरक्की होगी. साथ ही धन-दौलत में वृद्धि का योग बनेगा.

यह भी पढ़ें: सावन में शुक्र का गोचर इन राशियों को बनाएगा धनवान! मां लक्ष्मी बरसाएंगी विशेष कृपा

यह भी पढ़ें: सावन में राशि के अनुसार इन चीजों से करें शिवजी का अभिषेक, हमेशा सहाय रहेंगे भोलेनाथ

Dipesh Thakur

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

14 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

53 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago