लाइफस्टाइल

क्या आप भी करते हैं रोजाना नींबू का सेवन तो हो जाएं सावधान! बिगड़ सकती है आपकी सेहत

Side Effect Of Lemon: नींबू एक ऐसा फल है जिसका खट्टा स्वाद काफी लोगों को अच्छा लगता है. यह सलाद के रूप में भी खाने के लिए मिलता ही है. वहीं इसे खाने के बाद भोजन भी अच्छे से पच जाता है. हालांकि कुछ लोग सुबह की शुरुआत नींबू पानी या नींबू चाय पीकर करते हैं. जब आप अपने दिन की शुरुआत इसके साथ करते हैं तो शरीर में जमा गंदगी मल और मूत्र के जरिए बाहर निकल जाती है, जिससे पेट मजबूत होता है और चेहरे पर भी निखार आता है, लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, एक अच्छा और एक बुरा. आइए आज हम आपको बताते हैं बहुत ज्यादा नींबू के सेवन से कौन-कौन सी समस्या हो सकती हैं…

दांतों की समस्या (Side Effect Of Lemon)

डेंटल एसोसिएशन के अनुसार नींबू बहुत अधिक अम्लीय होता है, इसलिए बार-बार दांतों पर लगने की वजह से ये टूथ इनैमल को खराब कर देता है. अगर आप नींबू पानी पीते हैं तो इससे स्ट्रॉ से पीने की कोशिश करें. इससे आपके दांत एसिड के सीधे संपर्क में आने से बचते हैं. नींबू पानी पीने के तुरंत बाद अपने दांतों को ब्रश करने से बचें. नींबू पानी पीने के बाद एक गिलास सादा पानी जरूर पीना चाहिए.

पेट खराब की समस्या

वैसे तो नींबू पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अधिक मात्रा में नींबू खाने से पेट में गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्या हो सकती है. ऐसी समस्याएं नींबू जैसे एसिडिक फूड खाने से से शुरू होती है, जिसकी वजह से सीने में जलन और उल्टी जैसा महसूस होता है.

घावों की समस्या (Side Effect Of Lemon)

नींबू छोटे-छोटे घावों में दर्द और जलन जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है. मामूली घाव एक या दो सप्ताह के अंदर अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार बहुत अधिक नींबू के सेवन से नासूर घाव बढ़ सकते हैं.  बहुत अधिक खट्टे फल खाने से भी घाव को ठीक होने में देरी लगती है.

यह भी पढ़ें : Unhealthy Foods: आज से ही छोड़ दें ये 3 खतरनाक फूड्स, सेहत के लिए हैं हानिकारक

गैस की समस्या

अगर आपको गैस की समस्या है, तो फिर नींबू का सेवन ज्यादा मात्रा में न करें. यह एसिडिटी को ट्रिगर करता है क्योंकि इसमें एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

Uma Sharma

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

12 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

45 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

46 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago